hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Revoi Editor
Last updated: March 3, 2025 9:07 am
Revoi Editor
Published: March 3, 2025
Share
SHARE

चंडीगढ़, 3 मार्च। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। रोहतक में नरवाल का शव शनिवार को सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।’’ नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से रविवार को इनकार करते हुए कहा था कि जब तक उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। नरवाल (20) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया।

उन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि नरवाल कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थीं। नरवाल की मां सविता ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया था कि कांग्रेस के कुछ नेता नरवाल के कम समय में राजनीतिक रूप से उभरने के कारण उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था।

सविता ने कहा था, ‘‘यह पार्टी में कोई भी व्यक्ति हो सकता है जो उनके (नरवाल के) आगे बढ़ने से ईर्ष्या करता हो या कोई और भी हो सकता है।’’ मृतका की मां ने कहा था, ‘‘आखिरी बार मेरी 27 फरवरी को नरवाल से बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक पार्टी कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगी, लेकिन बाद में उनका फोन बंद आने लगा।’’ सविता ने कहा, ‘‘जब तक मेरी बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।’’

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी. बी बत्रा ने कहा था कि नरवाल पार्टी की ‘‘बहुत अच्छी और सक्रिय’’ कार्यकर्ता थीं जो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। बत्रा ने कहा था, ‘‘जिन लोगों ने अपराध किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’

You Might Also Like

महाकुंभ 2025 की तैयारी : योगी सरकार ने बड़ी परियोजनाओं के लिए जारी किया 10 अरब रुपये का बजट
ओडिशा के गंजम में भीषण सड़क हादसा: बस दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख
भारत अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण के साथ सांस्कृतिक अवसंरचना का निर्माण कर रहा : पीएम मोदी  
‘सुना है भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा, यह एक अच्छा कदम है’… सरकार के बयान पर ट्रंप का बड़ा दावा
केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष, पीयूष गोयल ने किया एलान
TAGGED:Congress worker murderHaryana policeHimani NarwalHimani Narwal murder caseSIT
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशराजनीतिहिन्दी

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

August 8, 2026

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?