hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार – विरोधियों ने महाकुम्भ के दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार – विरोधियों ने महाकुम्भ के दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा
राजनीतिउत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार – विरोधियों ने महाकुम्भ के दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा

Revoi Editor
Last updated: February 27, 2025 7:27 pm
Revoi Editor
Published: February 27, 2025
Share
SHARE

महाकुम्भ नगर, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि महाकुम्भ जैसा इतना विशाल समागम दुनिया में कहीं नहीं हुआ, लेकिन विरोधियों ने इसके दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं छोड़ा।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने यहां स्वच्छता और स्वास्थ्य कर्मियों के सम्मान के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “महाकुम्भ में 66 करोड़ 30 लाख श्रद्धालु आए, जिसमें अपहरण, लूट, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोई घटना नहीं हुई। कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जो विरोधियों को दूरबीन और माइक्रोस्कोप लगाकर भी ढूंढने से मिल सके। विरोधियों ने दुष्प्रचार का कोई मौका नहीं गंवाया। जिन्हें यह आस्था का महासमागम अच्छा नहीं लगा, उन्होंने कोई मौका नहीं चूका।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “मौनी अमावस्या पर आठ करोड़ श्रद्धालु यहां पर थे। हमारी प्राथमिकता थी कि इन श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराके उन्हें उनके गंतव्यों तक पहुंचाया जाए। लेकिन विरोधी और विपक्षी लगातार दुष्प्रचार कर रहे थे और अपमानित करने की भाषा का उपयोग कर रहे थे।”

उन्होंने कहा, “कोई काहिरा की घटना का दृश्य दिखाकर प्रयागराज को बदनाम कर रहा था। मौनी अमावस्या पर 28-29 जनवरी की रात को दुखद घटना घटित हुई थी। उन सभी लोगों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। लेकिन काहिरा और काठमांडू की घटना को प्रयागराज से जोड़कर बदनाम करने की साजिशें हो रही थीं। मुझे लगता है कि जनता जनार्दन ने एक सिरे से इन्हें खारिज करके प्रयागराज महाकुम्भ में आकर यह साबित किया कि तुम्हारे दुष्प्रचार में नहीं आएंगे।”

योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महाकुम्भ को लेकर मध्य प्रदेश में की गई बातों का उल्लेख करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में महाकुम्भ में स्वच्छता और सुरक्षा की सबसे अधिक प्रशंसा की थी। सरकार के सभी विभागों ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, सिंचाई विभाग, जलापूर्ति, परिवार कल्याण विभाग के कर्मचारियों ने इस आयोजन को अपने घर का आयोजन बनाकर इसे भव्य और सफल बनाने का काम किया और तभी इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन का हिस्सा बन सके।”

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के सफल आयोजन के उपरांत स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान तथा स्वच्छ कुम्भकोष व आयुष्मान योजना के आच्छादन प्रमाण-पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में… https://t.co/bsZvH2B324

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2025

उन्होंने कहा, “महर्षि वेद व्यास ने 5,000 साल पहले कहा था कि धर्म के मार्ग पर चलो तो इससे अर्थ और मनोकामनाओं की पूर्ति होगी और प्रयागराज के वासियों ने वेद व्यास की इस वाणी को सत्य साबित किया। प्रयागराज नगर निगम में शिवालय पार्क बनाया और उसमें किए गए निवेश से कई गुना अधिक मुनाफा कमाया। यह आयोजन संपन्न हुआ और अब स्वच्छता को नए शिखर पर ले जाना है। मैंने आज स्वच्छता अभियान शुरू किया और चाहूंगा सभी इसमें शामिल हों और अगले 15 दिन जी जान से इसमें जुटना पड़ेगा और मेला क्षेत्र को साफ करना पड़ेगा।”

महाकुम्भ के प्रत्येक स्वच्छताकर्मी को 10 हजार रुपये का अतिरिक्त बोनस

मुख्यमंत्री ने महाकुम्भ में कार्य करने वाले प्रत्येक स्वच्छता कर्मी के लिए 10,000 रुपये अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मियों को भुगतान के लिए एक कॉरपोरेशन गठित किया जाएगा, जो अप्रैल माह से प्रत्येक स्वच्छता कर्मी को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन का भुगतान करेगा।

अप्रैल माह से प्रत्येक स्वच्छता कर्मी को 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन 

उन्होंने कहा, “न्यूनतम मजदूरी से केवल सफाईकर्मियों को नही, बल्कि स्वास्थ्य कर्मियों को भी इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारियों को पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले की सरकारों ने भारत की आस्था को सम्मान और महत्व नहीं दिया। क्या प्रयागराज, क्या काशी, क्या अयोध्या, क्या मथुरा वृंदावन, क्या चित्रकूट। इन स्थानों पर आस्था और अर्थ का जो आधार बना है, वह अद्भुत है। हम प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करते हैं जिन्होंने भारत को एक नई राह दिखाई है।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “महाकुंभ के दौरान काशी विश्वनाथ और विंध्यवासिनी का एक सर्किट बना तो अयोध्या और गोरखपुर का दूसरा सर्किट बना। वहीं प्रयागराज से श्रृंग्वेरपुर होते हुए लखनऊ और नैमिषारण्य का तीसरा सर्किट। चौथा सर्किट बना प्रयागराज से लालापुर-राजापुर और चित्रकूट का। पांचवा सर्किट बना प्रयागराज से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से वृंदावन का।”

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के विभागों ने महाकुंभ को नयी ऊंचाइयों पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही प्रयागराज के वासियों ने इस आयोजन को अपने घर का आयोजन माना। उत्तर प्रदेश के लोगों ने हर जगह श्रद्धालुओं और पूज्य संतों का स्वागत अभिनंदन किया। “मैं सभी का अभिनंदन करता हूं।”

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए उन्हें किट और बीमा प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा महाकुंभ पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जल शक्ति मंत्री और प्रभारी मंत्री (प्रयागराज) स्वतंत्रदेव सिंह, नगर विकास मंत्री ए के शर्मा, मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, परिवहन मंत्री दयाशंकर आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

केंद्र सरकार ने की डेटा-विजुअलाइजेशन हैकथॉन की घोषणा, युवाओं के लिए बड़ा मौका
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखा पत्र – बंगाल शिक्षक भर्ती मामले में हस्तक्षेप का किया अनुरोध
फिडे विश्व कप शतरंज : करुआना को हराकर प्रज्ञानानंद फाइनल में, विश्व नंबर एक कार्लसन से होगी भिड़ंत
माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितम्बर से फिर से शुरू होगी, भूस्खलन के बाद दो हफ्ते तक रही स्थगित
बंगाल : ईद पर मामता ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- सबको सन्मति दे भगवान
TAGGED:cm yogiMaha Kumbhopponents left no opportunity to defameYogi attacks the opposition
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

अमित शाह के समर्थन में NDA सांसदों का मार्च, राहुल गांधी से पूछा- झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई का जवाब कौन देगा?

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?