hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ट्रंप के साथ पीएम मोदी की डील से कांग्रेस सांसद शशि थरूर खुश, बोले – भारत की ताकत बढ़ेगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ट्रंप के साथ पीएम मोदी की डील से कांग्रेस सांसद शशि थरूर खुश, बोले – भारत की ताकत बढ़ेगी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

ट्रंप के साथ पीएम मोदी की डील से कांग्रेस सांसद शशि थरूर खुश, बोले – भारत की ताकत बढ़ेगी

Revoi Editor
Last updated: February 14, 2025 6:02 pm
Revoi Editor
Published: February 14, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 14 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर राहुल गांधी और जयराम रमेश जैसे कांग्रेसी नेताओं ने जहां निशाना साधा वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री व तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने पार्टी लाइन से हटकर पीएम मोदी की तारीफ की है।

शशि थरूर ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उनके समर्थक सबसे बड़ा नेगोशिएटर मानते हैं। उनके रक्षा मंत्री ने कल ही कहा था कि ट्रंप बहुत बड़े नेगोशिएटर हैं, लेकिन ट्रंप ने साझा बयान में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनसे बड़े नेगोशिएटर हैं। यह शानदार रहा। उन्होंने कहा कि यह दौरा बहुत अच्छा रहा है। अमेरिका ने भारत को एफ-35 फाइटर जेट बेचने पर सहमति जताई है। इससे भारत को बहुत फायदा मिलेगा।

‘ट्रंप जैसे शख्स ने भारतीय पीएम की तारीफ की तो यह अच्छी बात है’

शशि थरूर ने कहा कि भारत के पास राफेल जैसा फाइटर जेट पहले से ही है। अब एफ-35 के मिलने से ताकत में और इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप खुद को हार्ड बारगेनर मानते हैं और इस पर गर्व करते हैं। अब यदि उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनसे अच्छे नेगोशिएटर हैं तो यह बड़ी बात है। डोनाल्ड ट्रंप एक ऐसे शख्स हैं, जो बमुश्किल किसी की तारीफ करते हैं। ऐसे व्यक्ति ने भी यदि भारत के पीएम की तारीफ की है तो यह अच्छी बात है।’

एफ-35 फाइटर जेट मिलने से भारत को बहुत फायदा होगा

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा हमारी एयरफोर्स को भी ताकत बढ़ाने वाली खबर मिली है। हमारे पास राफेल पहले से ही है और अब एफ-35 फाइटर जेट भी मिलने जा रहा है। इससे आसमान में हमारी ताकत बढ़ेगी। इस तरह से हम बड़ी सफलता हासिल करने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी जब यहां आएंगे तो पूरी जानकारी देंगे।‘

देखा जाए तो शशि थरूर का यह स्टैंड पार्टी की राय से एकदम अलग है। राहुल गांधी ने तो पीएम मोदी पर तीखा हमला किया और कहा कि वह विदेश में भी गौतम अदाणी को बचाते दिखे। वहीं जयराम रमेश जैसे अन्य नेताओं ने भी पीएम मोदी पर हमला बोला था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शशि थरूर ने पीएम मोदी की तारीफ की है। वह पहले भी कई बार उनकी सराहना कर चुके हैं। यही नहीं उनसे वह कई बार मुलाकात भी करते रहे हैं।

दरअसल, गौतम अदाणी को लेकर अमेरिका में पीएम मोदी से एक सवाल पूछा गया था। इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि किसी व्यक्ति के बारे में सवाल नहीं पूछे जाने चाहिए। यह मंच द्विपक्षीय रिश्तों को लेकर है और यहां दोनों देशों से जुड़े सवाल होने चाहिए। इसी पर राहुल गांधी ने उन पर निशाना साधा था।

You Might Also Like

पीएम मोदी ने भारत की G20 प्रेसीडेंसी के लोगो, थीम और वेबसाइट का किया अनावरण
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा – 80 फीसदी से ज्यादा सरकारी स्कूल ‘कबाड़खाने से भी बदतर’
मस्कट में एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में लगी आग, सभी 145 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने फिर साधा निशाना – ‘इंदिरा गांधी की सत्ता चली गई, एक दिन पीएम मोदी भी चले जाएंगे…’
स्वीडिश के नागरिक ने मुंबई में की इंडिगो केबिन क्रू से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
TAGGED:Congress MPIndia's strength will increaseshashi tharoorTharoor happy with Modi-Trump deal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
Mayavati
उत्तरप्रदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

August 10, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?