hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मेलबर्न टेस्ट: शीर्षक्रम फिर फ्लॉप, पंत और जायसवाल पर टिकी भारत की उम्मीदें, 3 विकेट पर 112 रन
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > मेलबर्न टेस्ट: शीर्षक्रम फिर फ्लॉप, पंत और जायसवाल पर टिकी भारत की उम्मीदें, 3 विकेट पर 112 रन
खेलहिन्दी

मेलबर्न टेस्ट: शीर्षक्रम फिर फ्लॉप, पंत और जायसवाल पर टिकी भारत की उम्मीदें, 3 विकेट पर 112 रन

Revoi Editor
Last updated: December 30, 2024 10:26 am
Revoi Editor
Published: December 30, 2024
Share
SHARE

मेलबर्न, 30 दिसंबर। शीर्षक्रम की नाकामी के बाद यशस्वी जायसवाल के अर्धशतक और ऋषभ पंत के रक्षात्मक खेल की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को चाय तक तीन विकेट पर 112 रन बना लिये । जीत के लिये 340 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत अभी भी 228 रन पीछे है और 38 ओवर का खेल बाकी है । इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा की अति रक्षात्मक शैली और आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर विराट कोहली की कमजोरी के चलते भारत ने लंच तक तीन विकेट 33 रन पर गंवा दिये थे ।

रोहित ने 40 गेंद में नौ रन बनाये और टेस्ट मैचों में दसवीं बार आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार हुए । वहीं कोहली (29 गेंद में पांच रन) एक बार फिर कवर ड्राइव खेलने की ललक पर काबू नहीं रख सके और मिचेल स्टार्क की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दे बैठे । केएल राहुल को खाता भी नहीं खोल पाये । इससे पहले सुबह खेल शुरू होने के बाद जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में 13वीं बार पारी के पांच विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 234 रन पर आउट किया ।

इसके बाद लग रहा था कि रोहित शीर्षक्रम पर अपना स्वाभाविक आक्रामक खेल दिखायेंगे लेकिन खराब फॉर्म के बीच उन्होंने रक्षात्मक खेल दिखाने की कोशिश की जो नाकाम रही । जायसवाल चाय के समय 159 गेंद में 63 और पंत 93 गेंद में 28 रन बनाकर खेल रहे हैं । दोनों ने चौथे विकेट की अटूट साझेदारी में 79 रन जोड़ लिये हैं । दूसरे सत्र में जायसवाल ने स्कॉट बोलैंड को तीन चौके लगाये जबकि पंत ने स्वभाव के विपरीत रक्षात्मक खेल दिखाया । पहली पारी में गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए पंत ने काफी एहतियात के साथ खेला।

 

You Might Also Like

सीएम धामी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने AAP के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
पीएम मोदी की हिमाचल के मतदाताओं से अपील – ‘वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं’
जर्मनी ने 17 वर्षों बाद जीता हॉकी विश्व कप, खिताबी मुकाबले में गत चैंपियन बेल्जियम परास्त
यूरोप को रूस विरोधी प्रतिबंधों के परिणाम भुगतने होंगे : रूसी मंत्री
निर्वाचन आयोग ने मानी गलती, CEC राजीव कुमार बोले – गर्मी से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी कर लेने की सीख मिली
TAGGED:indiaMelbourne TestRISHABH PANTtop orderYashasvi Jaiswal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयहिन्दी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

August 8, 2026

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?