hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारतीय महिलाओं ने दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत, पहले एक दिनी में वेस्टइंडीज 211 रनों से परास्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > भारतीय महिलाओं ने दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत, पहले एक दिनी में वेस्टइंडीज 211 रनों से परास्त
खेलहिन्दी

भारतीय महिलाओं ने दर्ज की अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत, पहले एक दिनी में वेस्टइंडीज 211 रनों से परास्त

Revoi Editor
Last updated: December 23, 2024 1:59 am
Revoi Editor
Published: December 22, 2024
Share
SHARE

वडोदरा, 22 दिसम्बर। मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय महिलाओं ने रविवार को यहां कोटाम्बी स्टेडियम में बल्ले व गेंद से जानदार नजारा प्रस्तुत किया और पहले एक दिनी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 211 रनों की जबर्दस्त जीत हासिल की। रनों के लिहाज से भारतीय महिला टीम की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Dominating Win 💪 #TeamIndia complete a 211 runs victory over the West Indies in the first ODI 👌

Scoreboard ▶️ https://t.co/OtQoFnoAZu#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/WHTFt8qz8u

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2024

भारत ने 2017 में आयरलैंड के खिलाफ दर्ज की थी सबसे बड़ी जीत

एक दिनी में भारत की सबसे बड़ी जीत 15 मई, 2017 को आई थी, जब उसने पोचेफ्सट्रूम में आयरलैंड को 249 रनों से हराया था। चतुष्कोणीय सीरीज के उस मैच में भारत ने दीप्ति शर्मा की जबर्दस्त शतकीय पारी (188 रन) की मदद से दो विकेट पर ही 358 रनों का अपना अब तक का सर्वोच्च स्कोर खड़ा करने के बाद आयरिश टीम को 109 पर समेट दिया था।

स्मृति मंधाना (91) के सहारे 314 रनों तक पहुंचा भारत

भारत ने श्रेष्ठ फॉर्म में चल रहीं ओपनर स्मृति मंधाना की शानदार पारी (91 रन, 102 गेंद, 13 चौके) और उनकी दो बहुमूल्य भागीदारियों की मदद से 50 ओवरों में नौ विकेट पर 314 रन बनाए, जो घरेलू मैदान पर उसका दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर है।

For her maiden 5 wicket haul in ODI for #TeamIndia Renuka Singh Thakur wins the Player of the Match Award 🏆

Scoreboard ▶️ https://t.co/OtQoFnoAZu#INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/GwWYfZ2Rne

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2024

रेणुका ने पहली बार किए 5 शिकार, विंडीज टीम 103 पर सिमटी

जवाबी काररवाई में ‘प्लेयर ऑफद मैज’ मीडियम पेसर रेणुका सिंह (5-29) व उनकी साथी गेंदबाजों के साथ कैरेबियाई टीम 26.2 ओवरों में 103 रनों पर ही बिखर गई। करिअर में पहली बार पांच शिकार करने वालीं रेणुका के अलावा प्रिया मिश्रा ने 22 रन पर दो विकेट लिए जबकि तितास साधु व दीप्ति शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

𝙀𝙢𝙤𝙩𝙞𝙤𝙣𝙨 𝙇𝙞𝙠𝙚 𝙏𝙝𝙚𝙨𝙚! ☺️

A moment to cherish for #TeamIndia debutant 🧢 Pratika Rawal 👏 👏#INDvWI | @mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/biqq0R5OIp

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2024

मंधाना ने प्रथम प्रवेशी प्रतिका संग पहले विकेट पर जोड़े 110 रन

पहले बल्लेबाजी पर बाध्य भारत की पारी की बात करें तो ओपनर स्मृति ने शुरुआत से ही रफ्तार पकड़ ली। उन्होंने प्रथम प्रवेशी प्रतिका रावल (40 रन, 69 गेंद, चार चौके) के साथ 110 रनों की साझेदारी कर दी। इसके बाद स्मृति व हरनील देओल (44 रन, 50 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के बीच 50 रनों की भागीदारी हुई।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वालीं बल्लेबाज

स्मृति मंधाना की पारी का उल्लेखनीय पहलू यह रहा कि उन्होंने लगातार पांचवीं बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया। इस पारी के दौरान ही वह एक कैलेंडर वर्ष में 1600 से ज्यादा रन बनाने वाली पहली महिला बल्लेबाज भी बन बैठीं।

Meanwhile…

Smriti Mandhana in her last 5 innings in international cricket (latest first) 🙌 🙌

5⃣0⃣ up & going strong
7⃣7⃣
6⃣2⃣
5⃣4⃣
1⃣0⃣5⃣

Live ▶️ https://t.co/OtQoFnoAZu#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/jJ5ZNHvBT5

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 22, 2024

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वालीं महिला क्रिकेटर

  1. स्मृति मंधाना (2024) – 1602
  2. लॉरा वोल्वार्ड्ट (2024) 1593
  3. नैट साइवर-ब्रंट (2022) 1346
  4. स्मृति मंधाना (2018) 1291
  5. स्मृति मंधाना (2022) 1290

कैरेबियाई स्पिनर जैदा जेम्स ने लिए 5 विकेट

भारतीय पारी में 45 रन देकर पांच विकेट लेने वालीं वामहस्त स्पिनर जैदा जेम्स ने 32वें ओवर में 160 के योग पर अपना पहला शिकार बनाया तो कप्तान हरमनप्रीत कौर (34 रन, 23 गेंद, एक छक्का, तीन चौके), जेमिमा रॉड्रिग्स (31 रन, 19 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) व ऋचा घोष (26 रन, 13 गेंद, एक छक्का, चार चौके) ने भी तेज हाथ दिखाते हुए दल को 300 के पार पहुंचा दिया।

स्कोर कार्ड

भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरीं मेहमान बल्लेबाजों ने रेणुका एंड कम्पनी के सामने शुरुआत से ही लाइन लगा दी। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि आधी टीम 11 ओवरों में 26 रनों पर ही लौट चुकी थी। अंततः नौवें क्रम पर उतरीं एफी फ्लेचर (नाबाद 24 रन, 22 गेंद, तीन चौके) सर्वोच्च स्कोरर साबित हुईं और उन्होंने ही टीम को 100 के पार पहुंचाया। फ्लेचर के अलावा शेमीन कैम्पबेल (21 रन, दो चौके) ही 20 के ऊपर पहुंच सकीं। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मैच यहीं 24 दिसम्बर को खेला जाएगा।

You Might Also Like

Israel-Iran War: ईरान में फंसे 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला, आर्मेनिया के रास्ते पहुंचे दिल्ली
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लुधियाना से 15वां आरोपी गिरफ्तार
यूक्रेन-रूस के बीच काला सागर में सीजफायर पर बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की कूटनीति काम आई
राहुल गांधी ने बिहार SIR पर EC के बयान को बताया ‘बकवास’, बोले – ‘हमारे पास हेराफेरी के 100 फीसदी सबूत’
हिजाब विवाद : कर्नाटक हाई कोर्ट में सरकार की दलील – इस्लाम में अनिवार्य नहीं है हिजाब
TAGGED:Cricketfirst ODIIndia defeats West Indies by 211 runsIndian women's second biggest win
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

August 11, 2026

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

NDA MPs Meeting : ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा ‘मंगल मिलन’, पीएम मोदी समेत NDA सांसदों ने लहराया तिरंगा

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?