hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘मेरे बेटे का अपमान हो रहा था’ – अश्विन के पिता ने ऑफ स्पिनर के संन्यास के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ‘मेरे बेटे का अपमान हो रहा था’ – अश्विन के पिता ने ऑफ स्पिनर के संन्यास के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह
खेलराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे बेटे का अपमान हो रहा था’ – अश्विन के पिता ने ऑफ स्पिनर के संन्यास के पीछे बताई चौंकाने वाली वजह

Revoi Editor
Last updated: December 19, 2024 9:03 pm
Revoi Editor
Published: December 19, 2024
Share
SHARE

चेन्नई, 19 दिसम्बर। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दो टेस्ट मैचों के शेष रहते अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास का फैसला वैसे तो सबसे हैरान करने गया, लेकिन अश्विन के पिता रविचंद्रन ने हैरानी के साथ चौंकाने वाले संकेत दिए कि इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं, जिनमें उनके बेटे का ‘अपमानित’ महसूस करना भी शामिल है।

उल्लेखनीय है कि अश्विन ने बुधवार को ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके सबको चौंका दिया था। यही नहीं भारतीय ड्रेसिंग रूम से भावपूर्ण विदाई के बाद अश्विन ने आनन-फानन में फ्लाइट पकड़ी और आज गृहनगर चेन्नई भी लौट आए।

मौजूदा सीरीज के सिर्फ एडिलेड दिवा-रात्रि टेस्ट में अश्विन खेले

गौरतलब है कि भारत के लिए 537 टेस्ट विकेट लेने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर अश्विन पर वरीयता देते हुए वॉशिंगटन सुंदर को पर्थ में पहले टेस्ट के लिए चुना गया था जबकि एडिलेड में गुलाबी गेंद के टेस्ट में उन्हें खेलने का मौका मिला। हालांकि अश्विन को ‘गाबा’ में तीसरे टेस्ट के लिए फिर से एकादश से बाहर किया गया और इस बार रवींद्र जडेजा को खेलने का मौका मिला।

अश्विन के पिता रविचंद्रन ने ‘सीएनएन न्यूज18’ से बातचीत में कहा, ‘मुझे भी आखिरी समय में पता चला। जिस तरह से उसने संन्यास लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद अपमान के कारण।’

‘अश्विन की मीडिया अपील – मेरे पिता के बयानों को प्रमुखता न दें‘

हालांकि रविचंद्रन अश्विन ने अपने पिता के बयानों से इतर मीडिया से अपील की है कि वह मीडिया के सामने बोलने में पारंगत नहीं हैं और उनके बयानों को इस तरह प्रमुखता से प्रसारित नहीं करना चाहिए। अश्विन ने X पोस्ट में कहा, ‘मेरे पिता मीडिया प्रशिक्षित नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप “पिता के बयानों” की इस समृद्ध परंपरा का पालन करेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और उन्हें अकेला छोड़ दें।’

My dad isn’t media trained, dey father enna da ithelaam 😂😂.

I never thought you would follow this rich tradition of “dad statements” .🤣

Request you all to forgive him and leave him alone 🙏 https://t.co/Y1GFEwJsVc

— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) December 19, 2024

फिलहाल रविचंद्रन ने कहा कि परिवार कुछ समय से अश्विन के संन्यास की उम्मीद कर रहा था क्योंकि उसका ‘अपमान’ हो रहा था, हालांकि उन्होंने इसकी सटीक प्रकृति का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ‘अचानक हुए बदलाव (संन्यास) ने हमें चौंका दिया। हम इसकी उम्मीद कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था। वह कब तक उन सभी चीजों को बर्दाश्त करता? शायद उसने खुद ही फैसला किया होगा।’

‘अश्विन को अभी खेलना जारी रखना चाहिए था‘

रविचंद्रन ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर जाने का फैसला अश्विन का था। उन्होंने कहा, ‘यह उसकी (अश्विन की) इच्छा और चाहत है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। जिस तरह से उसने संन्यास लिया, एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ खुश नहीं था क्योंकि उसे खेलना जारी रखना चाहिए था।’

रोहित बोले – ‘गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलने के लिए मैंने अश्विन को मनाया था‘

अश्विन का फैसला भले ही अचानक आया हो, लेकिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने पर्थ टेस्ट के दौरान अश्विन से बात की थी। उन्होंने कहा, ‘यह उनके दिमाग में था और जाहिर तौर पर इसके पीछे कई चीजें थीं। जब मैं पर्थ पहुंचा तो हमने इस पर बात की और मैंने किसी तरह उन्हें गुलाबी गेंद से होने वाले टेस्ट मैच के लिए रुकने को मना लिया।’

अश्विन ने ब्रिस्बेन में मीडिया से कहा था, ‘मुझे लगता है कि मेरे अंदर अब भी कुछ जोश बाकी है।’ इस तरह उन्होंने केवल क्रिकेट से परे कारणों का संकेत दिया। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद चीजें होती चली गईं। मुझे लगा कि अगर अभी मेरी (अश्विन की) जरूरत नहीं है तो मेरे लिए खेल को अलविदा कह देना ही बेहतर है।’

You Might Also Like

श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की यात्रा और सुगम बनाई जाएगी, श्राइन बोर्ड की बैठक में अहम प्रस्तावों को मंजूरी
भारत ने काबुल रिहैब सेंटर पर हमले की कड़ी निंदा की, कहा- सैन्य ऑपरेशन की आड़ में नरसंहार कर रहा पाकिस्तान
आईपीएल-18 : बारिश ने धुलीं गत चैम्पियन KKR की प्लेऑफ में प्रवेश की उम्मीदें, RCB फिर शीर्ष पर पहुंचा
शाहीन बाग में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू, अवैध निर्माण पर चलने लगा बुलडोजर
एलआईसी सिर्फ कम्पनी नहीं.. वो वादा है, जो विदेशी रिपोर्टों से नहीं डगमगाता!
TAGGED:Ashwin's Father RevealsCricketMy son was insultingRavichandran AshwinShocking Reason Behind the Retirement
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?