hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ब्रिस्बेन टेस्ट : ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर थमी, भारत की खराब शुरुआत
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > ब्रिस्बेन टेस्ट : ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर थमी, भारत की खराब शुरुआत
खेलहिन्दी

ब्रिस्बेन टेस्ट : ऑस्ट्रेलियाई पारी 445 रन पर थमी, भारत की खराब शुरुआत

Revoi Editor
Last updated: December 16, 2024 12:49 pm
Revoi Editor
Published: December 16, 2024
Share
SHARE

ब्रिसबेन, 16 दिसंबर। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट चटकाया जिससे ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में भारत तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को यहां लंच तक पहली पारी में 22 रन तक तीन विकेट गंवाने के बाद संकट में है।

स्टार्क ने भारतीय पारी की दूसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल (04) को शॉर्ट मिडविकेट पर मिचेल मार्श के हाथों कैच कराया। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में शुभमन गिल (01) भी स्लिप में मार्श को कैच दे बैठे जबकि हेजलवुड ने विराट कोहली (03) को लंच से ठीक पहले विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराके भारत को तीसरा झटका दिया।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 14 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने 76 रन देकर छह विकेट चटकाए लेकिन ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 445 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे खेलते हुए 40 रन और जोड़कर अपने बाकी बचे तीन विकेट भी गंवा दिए।

एलेक्स कैरी ने 70 रन की पारी खेली। वह आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। कैरी ने 45 रन से आगे खेलते हुए रविंद्र जडेजा की गेंद पर फाइन लेग की ओर चौका लगाकर 53 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि स्टार्क ने भी जडेजा को स्लॉग स्वीप करके स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा। अपनी सटीक गेंदबाजी से एक छोर पर रन गति पर अंकुश लगाने के लिए पहचाने जाने वाले जडेजा ने पांच रन प्रति ओवर की दर से रन दिए और उनके इस प्रदर्शन से तेज गेंदबाजों पर अतिरिक्त बोझ आया।

गाबा की सतह पर थोड़ा टर्न और उछाल था लेकिन जडेजा बाएं हाथ के बल्लेबाजों को बहुत सीधी गेंदबाजी करने के दोषी रहे। स्टार्क (18) ने बुमराह पर मिडविकेट पर चौका मारा लेकिन चार गेंद बाद इस भारतीय तेज गेंदबाज की गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। यह बुमराह का पारी का छठा, श्रृंखला का 18वां और ऑस्ट्रेलिया में 50वां विकेट था।

बारिश के कारण कुछ देर के लिए खेल बाधित रहा और जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो मोहम्मद सिराज (97 रन पर दो विकेट) ने नाथन लियोन (02) को बोल्ड कर दिया। आकाश दीप (95 रन पर एक विकेट) ने कैरी को बाउंड्री पर कैच कराकर ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया।

You Might Also Like

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को जीत की बधाई दी, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत को भी तैयार
कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव : शक्ति सिंह गोहिल गुजरात कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वर्षा गायकवाड़ को मुंबई की कमान
रणजी ट्रॉफी फाइनल : शतक से चूके यशस्‍वी, मुंबई ने पहले दिन बनाए 5 विकेट पर 248 रन
वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से पहले जापान पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का कर रहे नेतृत्व
यूपी चुनाव का चौथा चरण : पूर्वाह्न 9 बजे तक 9.10 फीसदी मतदान, राजनाथ व मायावती ने डाले वोट
TAGGED:Australia-India TestBrisbane TestIndia vs AustraliaJosh Hazlewood
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?