hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मथुरा धर्म संसद में संतों ने कहा – ‘पूर्वजों की गलतियों को न दोहराएं, मंदिर परिसर से खुद हटाएं मस्जिद’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > मथुरा धर्म संसद में संतों ने कहा – ‘पूर्वजों की गलतियों को न दोहराएं, मंदिर परिसर से खुद हटाएं मस्जिद’
धर्म-संस्कृतिउत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

मथुरा धर्म संसद में संतों ने कहा – ‘पूर्वजों की गलतियों को न दोहराएं, मंदिर परिसर से खुद हटाएं मस्जिद’

Revoi Editor
Last updated: November 27, 2024 8:54 pm
Revoi Editor
Published: November 27, 2024
Share
SHARE

मथुरा, 27 नवम्बर। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण के बैनर तले बुधवार को वृंदावन के केशवधाम सभागार में साधु-संतों की धर्म संसद आयोजित की गई। धर्म संसद में सैकड़ों की संख्या में साधु-संत पहुंचे और इस दौरान साधु संत महामंडलेश्वर धर्माचार्य भागवत आचार्य ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से मस्जिद मुक्त पर अपनी सहमति जताई।

साधु संत महामंडलेश्वर धर्माचार्य भागवत आचार्य ने इस अवसर पर कहा कि अब हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है। हिन्दुओं की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। धर्म संसद में मौजूद संतों ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर से मुस्लिम पक्ष को अवैध निर्माण खुद हटा लेना चाहिए। इसके अलावा देश में जनसंख्या कानून लागू होना आवश्यक है। सनातन बोर्ड की स्थापना होनी चाहिए। धर्म संसद में गाय माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने वहीं धर्म संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘श्रीकृष्ण जन्मभूमि भगवान का असली मूल विग्रह मंदिर मस्जिद के नीचे दबा हुआ है। हमें उसे मुक्त करना है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ने कोर्ट में सभी दस्तावेज दाखिल की है, जो कि सनातन धर्म और हिन्दू पक्ष के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम सबको मिलकर इस जन आंदोलन को बड़ा रूप देने की जरूरत है। हम सब ने राम जन्मभूमि के लिए बहुत समय दिया, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन लेने के लिए हिन्दुओं को एकजुट होने की आवश्यकता है।’

धर्म संसद के दौरान साधु-संतों ने कहा कि न्यायालय में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की लड़ाई और तेजी के साथ लड़ी जाए। साधु-संतों की गवाही के साथ-साथ अहम दस्तावेज भी न्यायालय में दिए जाएं ताकि सनातन हिन्दू के पक्ष में न्यायालय फैसला सुनाए। वहीं मुस्लिम पूर्वजों ने जो गलती पूर्व में की थी, उसको सुधार कर मंदिर परिसर से मस्जिद हटा लेनी चाहिए। हिन्दू सनातन धर्म का समय अब आ चुका है।

You Might Also Like

यूपी: छात्र को थप्पड़ मारने के लिए कहने वाली शिक्षिका हो बर्खास्त, अखिलेश यादव ने की मांग
सुप्रीम कोर्ट ने गोधरा ट्रेन अग्निकांड में 8 दोषियों को दी जमानत, फांसी की सजा पाए 4 को राहत नहीं
अतीक-अशरफ हत्याकांड : तीनों हमलावरों की कस्‍टडी रिमांड मंजूर, SIT 4 दिनों तक पूछताछ करेगी
यूक्रेन में ब्लैकआउट के लिए रूस जिम्मेदार : राष्ट्रपति जेलेंस्की
कोटा पहुंची देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’, 6 सितंबर तक चलेगी ट्रायल
TAGGED:Mathura Dharma Sansadremove mosque from temple premisesSaints said in MathuraShri Krishna Janmabhoomi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियां

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

August 10, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?