1. Home
  2. revoinews
  3. यूपी : बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह को जान से मारने की धमकी, दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर
यूपी : बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह को जान से मारने की धमकी, दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर

यूपी : बांसडीह की भाजपा विधायक केतकी सिंह को जान से मारने की धमकी, दीवारों पर चस्पा किए गए पोस्टर

0
Social Share

बलिया, 14 अगस्त। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक केतकी सिंह सहित तीन लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी से संबंधित पत्र बुधवार को दीवारों पर चस्पा किए जाने के संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस के अनुसार बांसडीह व बेरुआरबारी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों की दीवारों पर पोस्टर चिपकाए गए थे। इन पोस्टरों में बांसडीह विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक केतकी सिंह के साथ भानु दुबे और शुभम चौबे की हत्या करने की धमकी दी गई। पत्र के मुताबिक, बांसडीह में हुई हत्या की तरह तीनों की हत्या 2024 में होगी। पत्र के साथ दस रुपये के नोट की फोटो भी है।

सुखपुरा थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में उनकी तहरीर पर ही अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच बेरुआरबारी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।

वहीं भाजपा विधायक केतकी सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘मैंने इस मामले से पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को अवगत करा दिया है और मुझे नहीं लगता कि योगी आदित्यनाथ सरकार में कोई ऐसा करने का हिम्मत कर सकता है।’ पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि मामला सामने आने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code