1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पर बोले पीएम मोदी – युवाओं को प्रेरित करेगी यह उपलब्धि
अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पर बोले पीएम मोदी – युवाओं को प्रेरित करेगी यह उपलब्धि

अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पर बोले पीएम मोदी – युवाओं को प्रेरित करेगी यह उपलब्धि

0
Social Share

नई दिल्ली, 21 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 65वें अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (IMO) में भारतीय दल के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है और इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्पद करार दिया है।

108 देशों के बीच भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही

भारतीय टीम दुनियाभर के कुल 108 देशों के बीच आयोजित गणित ओलम्पियाड में अमेरिका, चीन व दक्षिण कोरिया के बाद 167 स्कोर के साथ चौथे स्थान रही। दिलचस्प यह रहा कि तीसरे स्थान रहे दक्षिण कोरिया से भारत सिर्फ एक अंक पीछे रह गया। शीर्षस्थ अमेरिका का स्कोर 192 था।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ‘यह बेहद खुशी और गर्व की बात है कि भारत अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ चौथे स्थान पर आया है। हमारा दल चार स्वर्ण और एक रजत पदक लेकर आया है। यह उपलब्धि कई अन्य युवाओं को प्रेरित करेगी और गणित को और भी अधिक लोकप्रिय बनाने में मदद करेगी।’

IMO को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड (IMO) हाई स्कूल के छात्रों के लिए गणित की एक विश्व चैम्पियनशिप है। IMO को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता माना जाता है। यह वर्ष 1959 से दुनियाभर के विभिन्न देशों में आयोजित की जाती रही है। G20 में शामिल सभी देशों सहित 100 से अधिक देश इसमें भाग लेते हैं।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code