1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. पेरिस ओलम्पिक : भारत की हॉकी, तीरंदाजी और नौकायन टीमें पेरिस खेल गांव पहुंचीं
पेरिस ओलम्पिक : भारत की हॉकी, तीरंदाजी और नौकायन टीमें पेरिस खेल गांव पहुंचीं

पेरिस ओलम्पिक : भारत की हॉकी, तीरंदाजी और नौकायन टीमें पेरिस खेल गांव पहुंचीं

0
Social Share

पेरिस, 20 जुलाई। पेरिस ओलम्पिक खेलों में भागीदारी के लिए भारत की हॉकी तीरंदाजी और नौकायन टीमें खेल गांव पहुंच गई हैं और खिलाड़ी खेलों के इस महासमर में अपना अभियान शुरू करने के लिए उत्सुक हैं। भारतीय दल के शेफ-डी-मिशन गगन नारंग ने शनिवार को यह जानकारी दी। 23वें ओलम्पिक खेलों का आयोजन 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा।

पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड्स से खेल गांव पहुंची

गगन नारंग ने बताया तीरंदाजी और नौकायन दल ने शुक्रवार को पेरिस खेल गांव में प्रवेश किया जबकि अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी टोक्यो ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड्स से आज खेल गांव पहुंची।

लंदन ओलम्पिक 2012 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज नारंग ने कहा, ‘मैं गुरुवार रात को पेरिस पहुंचा और मैंने भारतीय दल के लिए खेल गांव के अंदर इंतजामों का जायजा लिया। तीरंदाजी और नौकायन शुक्रवार को पहुंचने वाली पहली भारतीय टीमें थीं। खिलाड़ी धीरे-धीरे खेल गांव में सहज हो रहे हैं।’

चार बार के ओलम्पियन नारंग ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी काफी रोमांचित हैं और उत्साह से भरे हैं। उन्होंने कहा, “काफी उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी भी स्पर्धाओं के एरीना में कुछ ‘गेम टाइम’ चाहते हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धाएं शुरू करने से पहले वो सबकुछ मिले, जिनकी उन्हें जरूरत है।’’

भारत के 117 खिलाड़ी कुल 20 स्पर्धाओं में जोर आजमाएंगे

उल्लेखनीय है कि भारत के 117 खिलाड़ी पेरिस ओलम्पिक खेलों की 20 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। नारंग ने कहा, ‘मेरे लिए यह देखना गर्व का पल है कि भारतीय दल में पदक के दावेदार बढ़ रहे हैं। हमारे दल का प्रत्येक खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की बराबरी करने ही नहीं बल्कि उन्हें पछाड़कर देश को गौरवान्वित करने में सक्षम है।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code