hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज : पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा व हर्षित राणा को मौका
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज : पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा व हर्षित राणा को मौका
खेलहिन्दी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज : पहले 2 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा व हर्षित राणा को मौका

Revoi Editor
Last updated: July 2, 2024 11:45 pm
Revoi Editor
Published: July 2, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 2 जुलाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने छह जुलाई से प्रस्तावित पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए आज ही जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टीम में तीन बदलाव किए हैं। पुरुष चयन समिति ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो टी20 मैचों के लिए साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को टीम में शामिल किया है। इन्हें संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल की जगह दी गई है, जो तीसरे मैच के पहले टीम इंडिया से जुड़ेंगे।

यशस्वी, शिवम व संजू तीसरे मैच से टीम के साथ जुड़ेंगे

दरअसल, टी20 विश्व कप चैम्पियन टीम इंडिया के सदस्य रहे यशस्वी, शिवम दुबे और संजू सैमसन का बारबेडोस से भारत के लिए प्रस्थान तूफान के परिणामस्वरूप विलंबित हो गया। बीसीसीआई ने पुष्टि की है कि विश्व कप जीतने वाली तिकड़ी पहले भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत की यात्रा करेगी और फिर अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए हरारे रवाना होगी। इसी वजह से चयन समिति ने पहले दो मैचों के लिए टीम में तीन नए खिलाड़ियों को शामिल किया।

हर्षित राणा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में मौका

सुदर्शन ने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में वनडे में पदार्पण किया था जबकि जितेश ने 2023 में एशियाई खेलों में पदार्पण करने के बाद भारत के लिए नौ टी20 मैच खेले हैं। वहीं हर्षित को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है, जिन्होंने इस बार के आईपीएल चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।

सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे

उल्लेखनीय है कि भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए काफी अनुभवहीन टीम चुनी है, जिसमें शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। सीरीज के मुकाबले, छह, सात, 10, 13 व 14 जुलाई खेले जाएंगे। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले 2 टी20 मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर)  व हर्षित राणा।

You Might Also Like

पीएम मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट से खारिज
पाकिस्तान से तनाव के बीच वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन – गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे राफेल व सुखोई सरीखे लड़ाकू विमान
ऋषि कपूर की तीसरी पुण्यतिथि आज : परिवार के सदस्यों समेत सिने जगत के कई दिग्गजों ने किया याद
बिक गए थे परवेज़ मुशर्रफ! US Ex अफसर का सनसनीखेज खुलासा, 2002 में ही युद्ध के लिए तैयार थे भारत-पाक
यूपी उपचुनाव : सपा के किले में भाजपा की सेंध, आजमगढ़ में निरहुआ तो रामपुर में लोधी की जीत लगभग तय
TAGGED:Changes for first two matchesCricketHarshit RanaJitesh SharmaSai SudarshanT20 series against Zimbabwe
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
हिन्दीराष्ट्रीयशिक्षा

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?