![ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने छलकाया जाम!… कांग्रेस ने वीडियो जारी कर साधा निशाना](https://revoi-hindi.s3.ap-south-1.amazonaws.com/wp-content/uploads/2024/06/17181555/%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%A4-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%B5%E0%A4%82%E0%A4%B6%E0%A5%80-%E0%A4%B8%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%9C.jpg)
ओडिशा के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने छलकाया जाम!… कांग्रेस ने वीडियो जारी कर साधा निशाना
नई दिल्ली, 17 जून। ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यवंशी ने दोस्तों के संग शराब पी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो पर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने अपने आधिकारिक हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सूर्यवंशी सूरज हैं। वे ओडिशा की भाजपा सरकार में मंत्री हैं। उनके मंत्रालय हैं, उच्च शिक्षा मंत्रालय, युवा और खेल मंत्रालय, और ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्रालय।’
यह सूर्यबंशी सूरज हैं
ओडिशा की BJP सरकार में मंत्री हैं
इनके मंत्रालय हैं:
• उच्च शिक्षा मंत्रालय
• युवा एवं खेल मंत्रालय
• ओड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्रालय pic.twitter.com/bOBA1qKVz2— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) June 16, 2024
हालांकि वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है कि शराब पीने वाले ओडिशा सरकार में मंत्री सूर्यवंशी सूरज ही हैं। बहरहाल, कांग्रेस के द्वारा जारी वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया शेयर कर रहे हैं।
माझी सरकार में सबसे युवा मंत्री हैं सूर्यवंशी सूरज
गौरतलब है कि ओडिशा में नवगठित मोहन चरण माझी सरकार में सूर्यवंशी सूरज सबसे युवा मंत्री हैं। भाजपा नेता मोहन चरण माझी ने गत 12 जून को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ ही अन्य विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद ओडिशा सरकार में विभागों का बंटवारा किया गया। सूर्यवंशी को उच्च शिक्षा, खेल और युवा मामले, तथा ओडिया भाषा, साहित्य और संस्कृति सहित विभाग दिए गए।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट पर X यूजरों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी आ रही है। कुछ लोगों ने सूर्यवंशी के इस्तीफ़े की मांग करते हुए कहा कि वे मंत्री बनने के लायक नहीं हैं, जबकि अन्य ने उनका बचाव करते हुए कहा कि शराब पीने में कुछ भी गलत नहीं है।