hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: आईपीएल-17 : राहुल व डिकॉक की शतकीय भागीदारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने घर में CSK को दी शिकस्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > आईपीएल-17 : राहुल व डिकॉक की शतकीय भागीदारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने घर में CSK को दी शिकस्त
खेलहिन्दी

आईपीएल-17 : राहुल व डिकॉक की शतकीय भागीदारी, लखनऊ सुपर जाएंट्स ने घर में CSK को दी शिकस्त

Revoi Editor
Last updated: April 20, 2024 2:06 am
Revoi Editor
Published: April 20, 2024
Share
SHARE

लखनऊ, 19 अप्रैल। केएल राहुल ने शुक्रवार की रात यहां भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में न सिर्फ कप्तानी पारी (82 रन, 53 गेंद, तीन छक्के, नौ चौके) खेली वरन अनुभवी साथी ओपनर क्विंटन डिकॉक (54 रन, 43 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) के साथ उनकी बहुमूल्य शतकीय भागीदारी लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के लिए कारगर साबित हुई, जिसने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-17) के अहम मैच में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को छह गेंदों के शेष रहते आठ विकेट से शिकस्त दे दी।

Nicholas Pooran with the winning runs as #LSG register their 4️⃣th win of the season 🙌

They get past #CSK by 8 wickets with a comprehensive performance in Lucknow!

Recap the match on @StarSportsIndia and @JioCinema 💻📱#TATAIPL | #LSGvCSK pic.twitter.com/rxsCoKaDaR

— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024

जडेजा, मोईन व धोनी के सहारे 176 रनों तक पहुंचा सीएसके

दरअसल, लखनऊ के गेंदबाजों ने पहले बल्लेबाजी पर बाध्य सीएसके के बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा खुलने का मौका नहीं दिया। फिर भी, रवींद्र जडेजा के अर्धशतकीय प्रहार (नाबाद 57 रन, 40 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) और बाद के ओवरों में तेज हाथ दिखाने वाले मोईन अली (30 रन, 20 गेंद, तीन छक्के) व महेंद्र सिंह धोनी (28 रन, नौ गेंद, दो छक्के, तीन चौके) संग उनकी दो उपयोगी भागीदारियों से CSK छह विकेट पर 176 रनों के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक जा पहुंचा था। जवाब में लखनऊ ने 19 ओवरों में दो विकेट पर 180 रन बनाकर प्रभावशाली जीत हासिल की।

A brilliant captain's knock from KL Rahul wins him the Player of the Match Award in Lucknow 🏆

Scorecard ▶️ https://t.co/PpXrbLNaDm#TATAIPL | #LSGvCSK | @klrahul pic.twitter.com/I871o2V3Iy

— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024

डिकॉक-राहुल ने 90 गेंदों पर 134 रनों की भागीदारी से लिखी जीत की पटकथा

डिकॉक व राहुल ने शुरुआत से ही विपक्षी गेंदबाजों पर कड़े प्रहार करते हुए 90 गेंदों पर 134 रनों की भागीदारी कर लखनऊ की जीत की पटकथा लिख दी। मौजूदा सत्र में तीसरा पचासा जड़ने वाले डिकॉक को मुस्तफिजुर रहमान ने 15वें ओवर में धोनी से कैच कराया तो आईपीएल में 35 अर्धशतक बना चुके राहुल ने निकोलस पूरन (नाबाद 23 रन, 12 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) संग स्कोर 161 तक पहुंचाया। मथीशा पथिराना ने 18वें ओवर में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ राहुल की पारी पर विराम लगाया तो पूरन व मार्कस स्टोइनिस (नाबाद आठ रन, सात गेंद, एक चौका) ने दल की जीत को अंतिम स्पर्श दिया।

सीएसके के 5 बल्लेबाज 90 रनों पर लौट चुके थे

इसके पूर्व सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पांचवें ओवर में 33 रनों के स्कोर तक रचिन रविंद्र (0) और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (17 रन, 13 गेंद, एक चौका) लौट चुके थे। हालांकि अजिंक्य रहाणे (36 रन, 24 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने जडेजा के साथ 35 रनों की साझेदारी के बीच पॉवरप्ले (51 रन) निकाला। लेकिन क्रुणाण पंड्या (2-16) ने नौवें ओवर में रहाणे को बोल्ड मारकर फिर गेट खोला और इसके बाद शिवम दुबे (3) व समीर रिजवी (1) नहीं चल सके (5-90)।

A crucial half-century from Ravindra Jadeja!

..And he brings out his trademark fifty celebration 😎

Follow the Match ▶️ https://t.co/PpXrbLNaDm#TATAIPL | #LSGvCSK | @imjadeja | @ChennaiIPL pic.twitter.com/NlwVYvCJwR

— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024

जडेजा का पचासा, मोईन व धोनी संग उपयोगी भागीदारियां

गनीमत रही कि जडेजा ने मोईन अली के साथ छठे विकेट के लिए 33 गंदों पर 51 रनों की साझेदारी की। फिर धोनी ने ताबड़तोड़ पारी के बीच जडेजा संग 13 गेंदों पर 35 रनों की भागीदारी से दल  को 175 के पार पहुंचाया। इनमें यश ठाकुर के अंतिम ओवर में 19 रन आ गए, जब धोनी ने एक छक्का और दो चौके जड़े। पंड्या के अलावा मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई व मार्कस स्टोइनिस ने आपस में चार विकेट बांटे।

𝙎𝙞𝙢𝙥𝙡𝙮 𝙞𝙣𝙘𝙧𝙚𝙙𝙞𝙗𝙡𝙚!

MS Dhoni smacks a 1⃣0⃣1⃣ metre SIX into the stands 💥

Lucknow is treated with an entertaining MSD finish 💛

Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #LSGvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/XIT3O43l99

— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2024

स्कोर कार्ड

लखनऊ सुपर जाएंट्स के सात मैचों में चार जीत से आठ अंक हो गए हैं जबकि सुपर किंग्स के भी सात मैच में आठ अंक हैं। फिलहाल इस मैच के परिणाम के बावजूद अंक तालिका में टीमों की पोजीशन पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि सुपर किंग्स बेहतर नेट रन रेट के कारण तीसरे स्थान कायम है जबकि जबकि एलएसजी भी पहले की भांति सनराइजर्स हैदराबाद (छह मैचों में आठ अंक) के बाद पांचवें स्थान पर है।

आज का मैच : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (दिल्ली, शाम 7.30 बजे)।

You Might Also Like

टी20 सीरीज : निर्णायक लीड खाने के बाद कीवियों ने भारत का अजेय क्रम तोड़ा, चौथे मैच में मेजबान 50 रनों से पिटे
निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं ‘मिस यूनिवर्स 2023’
आज का राशिफल और पंचाग-नक्षत्र जानें
उत्तर प्रदेश : प्रयागराज हिंसा के ‘मास्टरमाइंड’ जावेद पंप का अवैध घर बुलडोजर से ध्वस्त, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
लोकसभा चुनाव के चलते टला कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का प्रदर्शन, निर्माताओं ने की घोषणा
TAGGED:Chennai Super KingsCricketIPL-17LSG defeated CSK at homeLucknow Super GiantsRahul and De Kock's century partnership
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

August 8, 2026

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?