1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. एमपी: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी भाजपा में शामिल
एमपी: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

एमपी: कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र राजूखेड़ी भाजपा में शामिल

0
Social Share

भोपाल, 9 मार्च। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटका देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और पूर्व विधायकों सहित कई अन्य लोग शनिवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पचौरी, राजूखेड़ी और अन्य नेता सुबह पार्टी के राज्य मुख्यालय में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, विशाल पटेल भी उन नेताओं में शामिल थे, जो सत्तारूढ़ दल में शामिल हुए। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री (रक्षा उत्पादन और आपूर्ति) रह चुके हैं। वह कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे चुके हैं।

पचौरी पहले कांग्रेस में कई प्रमुख पदों पर रहे थे, जिसमें पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का पद भी शामिल था। वह युवा कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रहे। प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी को कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) लोकसभा सीट से तीन बार – 1998, 1999 और 2009 में सांसद चुना गया था। कांग्रेस में शामिल होने से पहले, वह 1990 में भाजपा विधायक के रूप में चुने गए थे।

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code