hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विदेश मंत्री जयशंकर ने शिंजो आबे की पत्नी से की मुलाकात, पीएम मोदी का निजी पत्र सौंपा
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > विदेश मंत्री जयशंकर ने शिंजो आबे की पत्नी से की मुलाकात, पीएम मोदी का निजी पत्र सौंपा
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

विदेश मंत्री जयशंकर ने शिंजो आबे की पत्नी से की मुलाकात, पीएम मोदी का निजी पत्र सौंपा

Vinayak Barot
Last updated: March 8, 2024 10:53 am
Vinayak Barot
Published: March 8, 2024
Share
SHARE

तोक्यो, 8 मार्च। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से शुक्रवार को मुलाकात की और भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में दिवंगत प्रधानमंत्री के अमूल्य योगदान को याद किया। आबे (67) की आठ जुलाई 2022 को जापान के नारा में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बार तोक्यो की यात्रा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात की। भारत-जापान संबंधों को आगे बढ़ाने में प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अमूल्य योगदान को याद किया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिवंगत प्रधानमंत्री की मां योको आबे के हाल में हुए निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक निजी पत्र सौंपा।’’

शिंजो आबे जापान के सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहे। वह 2006 से 2007 और फिर 2012 से 2020 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 में आबे की मौत के बाद एक पत्र में उन्हें जापान का उत्कृष्ट नेता बताया था। मोदी ने कहा था कि आबे के निधन से जापान और दुनिया ने एक महान दूरदर्शी नेता तथा उन्होंने एक प्रिय मित्र खो दिया है।

आबे ने भारत के साथ जापान के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने को हमेशा ‘‘शीर्ष प्राथमिकता’’ दी और उन्होंने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु समझौते, एक अहम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर और नयी दिल्ली को चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद ‘क्वाड’ समूह में शामिल होने के लिए राजी करने जैसी कई ऐतिहासिक पहल कीं।

You Might Also Like

शपथ के अतिरिक्त शब्दों का उपयोग सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं, भविष्य में पुनरावृत्ति न हो, बोले ओम बिरला
अन्य ATM से निःशुल्क ट्रांजैक्शन सीमा पार करने के बाद कैश निकालना पड़ेगा महंगा, RBI ने बढ़ाया शुल्क
भुखमरी की कगार पर ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 मजदूर, सरकार से लगाई वतन वापसी की गुहार
छत्तीसगढ़ चुनाव : भाजपा पहली बार चुनाव की घोषणा से पहले उम्मीदवारों के चयन में जुटी
जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज, खतरनाक एक्शन से है भरपूर
TAGGED:Foreign Minister Jaishankarpm modiShinzo Abe's wife
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

August 10, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?