Homeहिन्दीराजनीतिभाजपा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, AAP के कुलदीप कुमार चंडीगढ़...

भाजपा को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका, AAP के कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के मेयर घोषित

नई दिल्ली, 20 फरवरी। उच्चतम न्यायालय से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा, जब शीर्ष अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) पार्षद कुलदीप कुमार को विजेता और चंडीगढ़ का महापौर घोषित कर दिया।
उच्चतम न्यायालय ने इसके साथ ही कदाचार के लिए निर्वाचन अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया। चंडीगढ़ महापौर चुनाव में स्पष्ट है कि पीठासीन अधिकारी ने जान बूझकर आठ मतपत्रों को विरूपित करने का प्रयास किया। भाजपा ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ महापौर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। महापौर पद के लिए भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया था। सोनकर को प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे।
‘आप’ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
उच्चतम न्यायालय द्वारा चंडीगढ़ का महापौर घोषित किए जाने के बाद ‘आप’ पार्षद कुलदीप कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ महापौर पद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अंतत: सत्य की जीत हुई। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चंडीगढ़ महापौर चुनाव मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लिए बहुत बड़ी जीत है।
प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने चुनाव में पराजित उम्मीदवार कुलदीप कुमार (आम आदमी पार्टी) की याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
केजरीवाल बोले- सुप्रीम कोर्ट ने कठिन समय लोकतंत्र को बचाया
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हुए कहा कि उसने इस “कठिन समय” में लोकतंत्र को बचाया है।इस कठिन समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments