hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: चंपई सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान, सीएम के साथ दो अन्य मंत्रियों ने ली शपथ
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > चंपई सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान, सीएम के साथ दो अन्य मंत्रियों ने ली शपथ
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

चंपई सोरेन ने संभाली झारखंड की कमान, सीएम के साथ दो अन्य मंत्रियों ने ली शपथ

Revoi Editor
Last updated: February 2, 2024 3:56 pm
Revoi Editor
Published: February 2, 2024
Share
SHARE

रांची, 2 फरवरी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी चंपई सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड की कमान संभाल ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने चंपई सोरेन को सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चंपई के साथ कांग्रेस नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल श्री @CPRGuv ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में श्री @ChampaiSoren को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। https://t.co/vYAAIwOWev pic.twitter.com/XNOaN3C0xx

— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) February 2, 2024

शिबू सोरेन के घर जाकर लिया आशीर्वाद

झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले 67 वर्षीय चंपई सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन से उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। गुरुजी के आवास से लौटने के बाद चंपई सोरेन ने खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘गुरुजी हमारे आदर्श हैं। शपथ लेने से पहले हमने गुरुजी और माताजी से आशीर्वाद लिया।’

‘कोल्हान टाइग’र के नाम से मशहूर चंपई सोरेन ने कहा, ‘झारखंड आंदोलन के लिए जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन संघर्ष कर रहे थे, तब मैं उनके संपर्क में आया था। हमने उनके साथ मिलकर झारखंड आंदोलन में हिस्सा लिया। आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन ने जिस तरह से अलग झारखंड राज्य और यहां के लोगों के लिए संघर्ष किया, उन आदर्शों के तहत ही हम आगे बढ़ रहे हैं।’

जोहार !

आज झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण किया। दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार राज्य की आम जनता के हित में काम करती रहेगी।

हमारे गठबंधन की सरकार ने माननीय हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में जो बुनियादी शुरुआत किया है, यहां के आदिवासियों,… pic.twitter.com/f7EpdjKbni

— Champai Soren (@ChampaiSoren) February 2, 2024

 

भाजपा विधायक सीपी सिंह बोले : रिमोट से चलने वाले सीएम होंगे चंपई सोरेन

इस बीच चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यह सच है कि चंपई सोरेन झामुमो सुप्रीमो और सोरेन परिवार के बेहद करीबी हैं। स्वाभाविक है कि वह रिमोट कंट्रोल से ही चलने वाले हैं और यह रिमोट कंट्रोल होगा सोरेन परिवार के पास।

सीपी सिंह ने कहा कि चंपई सोरेन खुद से कुछ कर नहीं पाएंगे। वह वही करेंगे, जो उनसे कहा जाएगा। सरकार में कांग्रेस और राजद के लोग झामुमो के साथ हैं। ये दोनों पार्टियां उन्हें ब्लैकमेल करेंगी। जब तक चुनाव हैं, तब तक राज्य में बड़े पैमाने पर लूट शुरू हो जाएगी।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई बने विधायक दल के नेता

उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचार के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हेमंत सोरेन को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था।

You Might Also Like

महाश्मशान मणिकर्णिका घाट को लेकर उपजे विवाद के बीच बोले सीएम योगी – जनता को दिग्भ्रमित कर रही कांग्रेस
हमारी सरकार मुस्लिम बहन बेटियों के साथ : प्रधानमंत्री मोदी
खेल मंत्री मांडविया बोले – राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक अगले 6 माह में लागू कर दिया जाएगा
धानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के उज्जयिनी महाकाली मंदिर में की पूजा-अर्चना
कांग्रेस का आरोप- भाजपा सरकार ने गुजरात को पाकिस्तान से नशीले पदार्थों की तस्करी का केंद्र बना दिया है
TAGGED:Champai Soren takes oathjharkhandJharkhand gets new CMSoren takes oath along with two ministers
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयखेलदेश-विदेशहिन्दी

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

August 8, 2026

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?