hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: एलन मस्क को फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छोड़ा पीछे, बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > व्यापार > एलन मस्क को फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छोड़ा पीछे, बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स
देश-विदेशव्यापारहिन्दी

एलन मस्क को फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट ने छोड़ा पीछे, बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

Vinayak Barot
Last updated: January 28, 2024 11:12 am
Vinayak Barot
Published: January 28, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 28 जनवरी। टेस्ला, Starlink और एक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के सिर से विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज छिन गया है। टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। फ्रांस के कारोबारी एवं लग्जरी ब्रांड लुई वीटॉन के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स के मुताबिक बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 207.6 बिलियन डॉलर के आसपास पहुंच गई है। वहीं एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 204.7 बिलियन डॉलर है।

बर्नार्ड अरनॉल्ट ने एलन मस्क को छोड़ा पीछे
बर्नार्ड अरनॉल्ट एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए विश्व के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति मस्क से 3 बिलियन डॉलर ज्यादा हो चुकी है। ध्यान देने वाली बात ये है कि LVMH का शुक्रवार को मार्केट कैप बढ़कर 388.8 बिलियन डॉलर के पार चला गया था। वहीं टेस्ला का मार्केट कैप फिलहाल 586.14 बिलियन डॉलर है।

जानिए टॉप-10 अमीरों के नाम
फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर्स लिस्ट के मुताबिक, बर्नार्ड अरनॉल्ट और एलन मस्क के बाद इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस का नाम आता है। उनकी नेटवर्थ 181.30 बिलियन डॉलर है। चौथे स्थान पर लैरी एलिसन का नाम है। उनकी नेटवर्थ 142.20 बिलियन डॉलर है। 139.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। इसके बाद वॉरेन बफे (Warren Buffett), लैरी पेज (Larry Page), बिल गेट्स (Bill Gates), सर्गी ब्रिन और स्टीव बाल्मर का नाम भी विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में शामिल है।

अंबानी और अडानी की कितनी है नेटवर्थ
एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी का नाम फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनियर्स लिस्ट में 11वें स्थान पर है। उनकी नेटवर्थ 104.4 बिलियन डॉलर है। वहीं भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी इस लिस्ट में 16वें स्थान पर हैं। वह कुल 75.7 बिलियन डॉलर के मालिक हैं।

You Might Also Like

उद्धव ठाकरे को एक और झटका, संसद भवन स्थित शिवसेना कार्यालय एकनाथ शिंदे गुट को आवंटित
कर्नाटक के हित में मेरे पिता को बनना चाहिए मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया के बेटे ने भाजपा पर बोला हमला
प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पर रवाना, बैस्टिल डे परेड में होंगे शामिल
कतर में 8 भारतीयों को सजा-ए-मौत, विपक्ष ने सरकार को घेरा, ओवैसी ने पीएम मोदी पर कसा तंज
सोनिया गांधी बोलीं- ईरान के नेता की हत्या पर सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि कर्तव्यहीनता है
TAGGED:Bernard ArnaultElon muskGautam adanirich man
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

कोलंबिया में भूकंप से 111 लोगों की मौत, सरकार ने घोषित किया राष्ट्रीय आपातकाल

August 11, 2026

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?