hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी बोले – ‘मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहता हूं’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी बोले – ‘मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहता हूं’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन राहुल गांधी बोले – ‘मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहता हूं’

Vinayak Barot
Last updated: January 15, 2024 8:01 pm
Vinayak Barot
Published: January 15, 2024
Share
SHARE

सेनापति (मणिपुर), 15 जनवरी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दूसरे दिन सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी मणिपुर के लोगों के साथ खड़ी है और राज्य को फिर से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बनाना चाहती है।

राहुल गांधी ने वोल्वो बस में सोमवार सुबह आगे की यात्रा शुरू की। इस दौरान वह कुछ दूर पैदल भी चले। उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जब उनकी बस यहां के कई व्यस्त इलाकों से गुजरी, तो ज्यादातर महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग यात्रा मार्ग पर कतार में खड़े रहे और उन्होंने राहुल के समर्थन में नारे लगाए।

कांग्रेस नेता ने सेनापति में अपनी बस के ऊपर खड़े होकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा की और इसका मकसद लोगों को एकजुट करना था। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत सफल यात्रा थी और इस दौरान वह 4,000 किलोमीटर पैदल चले।

उन्होंने कहा, ‘हम पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा करना चाहते थे और हमने तय किया कि मणिपुर से यात्रा शुरू करना सबसे प्रभावशाली बात होगी। इससे भारत के लोगों को पता चल सकेगा कि मणिपुर के लोग किस दौर से गुजर रहे हैं, उन्हें किस कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और किन संघर्षों से जूझना पड़ रहा है।’

LIVE: Shri @RahulGandhi resumes #BharatJodoNyayYatra from Karong, Manipur. https://t.co/g5H7kjZyOh

— Congress (@INCIndia) January 15, 2024

राहुल ने कहा, ‘मैं इस बात को समझता हूं कि आपने एक त्रासदी झेली है, आपने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है, आपने संपत्ति गंवाई है और मैं चाहता हूं कि आप यह जानें कि हम आपके साथ पूरी तरह से खड़े हैं। हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं। हम मणिपुर को फिर से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाना चाहते हैं।’

It's a tragedy here from all sides. 
What surprises me is that the GOI doesn't seem to be bothered, and the PM hasn't visited Manipur. The violence still continues.

We're committed to building Manipur back again and bringing harmony and peace here.pic.twitter.com/vkCriJnOUB

— Congress (@INCIndia) January 15, 2024

उन्होंने कहा कि वह राज्य के प्रतिनिधिमंडलों से बात कर रहे हैं और ये प्रतिनिधिमंडल उन्हें उन समस्याओं के बारे में बता रहे हैं, जिनका मणिपुर के लोग सामना कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मणिपुर में जल्द से जल्द शांति लौटेगी।

यात्रा में शामिल लोग आज रात नगालैंड में रुकेंगे

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे शिविर स्थल पर सेवा दल द्वारा पारंपरिक रूप से किए गए ध्वजारोहण के साथ हुई। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मेघचंद्र ने ध्वजारोहण किया।’ उन्होंने कहा, ‘यात्रा मणिपुर में सेकमाई से कांगपोकपी और फिर सेनापति से गुजरते हुए आगे जाएगी। यात्रा में शामिल लोग आज रात नगालैंड में रुकेंगे।’

We have reached Mao, which is the border of Manipur and Nagaland. Here, the #𝐁𝐡𝐚𝐫𝐚𝐭𝐉𝐨𝐝𝐨𝐍𝐲𝐚𝐲𝐘𝐚𝐭𝐫𝐚 has completed its second day. Tomorrow, we will continue our yatra from Nagaland. 

Shri @RahulGandhi will address the national media tomorrow. 

: General… pic.twitter.com/MBXd5nO9A2

— Congress (@INCIndia) January 15, 2024

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने रविवार को मणिपुर से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की थी और देश के लिए ऐसा दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया, जो हिंसा, नफरत और एकाधिकार पर नहीं, बल्कि सद्भाव, भाईचारे और समता पर आधारित हो। कांग्रेस इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव का विमर्श तय करने की कोशिश में है।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए थौबल में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जातीय हिंसा से जूझ रहे मणिपुर का दौरा नहीं करने को लेकर निशाना साधा और इसके लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया था। गौरतलब है कि मणिपुर में पिछले वर्ष मई में भड़की जातीय हिंसा में 180 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 15 राज्यों के 100 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान 6,713 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। ज्यादातर यात्रा बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी। यात्रा का समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

You Might Also Like

मायावती का भाजपा सरकार पर हमला – बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार को कोसते हैं लोग
महाकुम्भ 2025 : पहले दिन 1.65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा
ट्रंप ने ईरान को दी नई चेतावनी- ‘ऐसी ताकत से हमला करेंगे, जो पहले कभी नहीं देखी’
रेलवे का बड़ा कदम : बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने पटरियों के बीच लगाया देश का पहला रिमूवेबल सोलर पैनल सिस्टम
‘ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी……..’, नहीं रहीं स्वर कोकिला लता मगेंशकर, दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित
TAGGED:manipurRahul Gandhisecond day of 'Bharat Jodo Nyay Yatra'
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

UP OTS Scheme 2026: यूपी के 762 नगरीय निकायों में संपत्ति कर पर लागू होगी OTS योजना, 15 अगस्त से मिलेगा लाभ

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर अभिजीत दिपके का सवाल- 80 साल बाद भी गांवों के बच्चों को बुनियादी सुविधाएं क्यों नहीं?

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

आकाश आनंद ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को कहा ‘अंकल’, कांग्रेस बोली- पहले संविधान पढ़ें

Jharkhand Bandh : झारखंड बंद का कई जिलों में असर, सड़क पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता; छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?