मालदीव विवाद पर शशि थरूर ने केंद्र सरकार को किया सतर्क, बोले- पड़ोसियों से मिलकर सीमा पर प्रभाव बढ़ा रहा चीन

चेन्नई, 15 जनवरी। मालदीव से भारत का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद एक ओर जहां भारतीय मालदीव का बायकॉट कर रहे है, तो वहीं मालदीव भी अब आंखे दिखा रहा है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत सरकार को मालदीव की चीन से निकटता के बारे में सतर्क रहने की हिदायत दी है।

मालदीव की चीन से निकटता सही नहीं

शशि थरूर ने कहा कि चीन भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। थरूर ने कहा कि हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बहुत ध्यान से नजर रखनी होगी। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इस तथ्य में कोई संदेह नहीं है कि चीन हमारी सीमा में अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। वे हमारे सभी पड़ोसी देशों में, बिना किसी अपवाद के तेजीजी से प्रभावशाली हो रहे हैं।

भारत सीमा पर प्रभाव बढ़ा रहा चीन- थरूर

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, चीन भारत की सीमा पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद हुए राजनयिक विवाद पर शशि थरूर ने कहा, हमें मालदीव सरकार की चीन के साथ बढ़ती निकटता पर बारीकी से नजर रखनी होगी। उन्होंने कहा, वह (चीन) हमारे सभी पड़ोसी देशों में तेजी से अपना प्रभाव बढ़ा रहा है। हमें (भारत) निश्चित रूप से सतर्क रहना चाहिए और हमारी सरकार को उन खतरों के बारे में पता होना चाहिए।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular