hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो बजरंग पूनिया ने आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री अवॉर्ड
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो बजरंग पूनिया ने आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री अवॉर्ड
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी से नहीं मिलने दिया तो बजरंग पूनिया ने आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया पद्मश्री अवॉर्ड

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2023 7:40 pm
Vinayak Barot
Published: December 22, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष चुनाव में पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय कुमार सिंह ‘बबलू’ की जीत के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार को ही संन्यास की घोषणा कर अपना विरोध जताया तो टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य जीतने वाले बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को पहले अपना पद्मश्री अवार्ड लौटाने की घोषणा करते हुए पीएम मोदी को एक पत्र लिख दिया।

बात यहीं तक सीमित नहीं थी वरन घोषणा के कुछ देर बाद ही पूनिया अपना अवॉर्ड लौटाने प्रधानमंत्री आवास पहुंच गए। वहां पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। काफी समय तक बजरंग और पुलिसकर्मी के बीच वहां बातचीत चलती रही। लेकिन जब पूनिया को पीएम आवास में नहीं जाने दिया गया तो उन्होंने अपना पद्मश्री पुरस्कार पीएम आवास के बाहर वहीं फुटपाथ पर रख दिया। इसमें मेडल के साथ कुछ कागजात भी थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री सम्मान प्रधानमंत्री आवास के सामने फ़ुथपाथ पर रख दिया है pic.twitter.com/KFSuNgJ5Y3

— Mandeep Punia (@mandeeppunia1) December 22, 2023

बजरंग पूनिया को पुलिस ने कर्तव्य पथ पर रोक दिया था। वहां उन्होंने कहा – ‘मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा, जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा। वह बार-बार पुलिस वालों को भी बोल रहे थे कि आप इसे पीएम तक पहुंचा दो।’

उल्लेखनीय है कि यूपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष पहलवान संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ का अध्यक्ष बनने के बाद ये पहलवान अपने अंदाज में विरोध जता रहे हैं। इस क्रम में साक्षी ने संन्यास की घोषणा की तो अब बजरंग ने पद्म अवार्ड लौटाने के लिए पीएम मोदी को चिट्ठी लिख दी।

You Might Also Like

मणिपुर में कुकी समुदाय की 2 महिलाओं से हैवानियत, भीड़ ने नंगा कर घुमाया, खेत में गैंगरेप का भी आरोप
‘तुम ग्रेनेड का पिन निकालेगा…’, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मारे गए BSF जवान ने LOC पर दर्जनों सैनिकों की बचाई थी जान
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक, दुआओं का दौर जारी
द्वितीय टेस्ट : विराट कोहली ने ठोका 29वां टेस्ट शतक, भारत की पहली पारी 438 रनों पर जाकर थमी
राहुल गांधी का केंद्र पर हमला- मोदी सरकार की तानाशाही से डरने की नहीं, लड़ने की जरूरत
TAGGED:Bajrang Punianot allowed to meet PM ModiPunia kept the Padmashree award on the footpath
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

August 7, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?