hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजकर मांगे बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर, जांच में जांच में जुटी पुलिस
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुंबई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजकर मांगे बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर, जांच में जांच में जुटी पुलिस
राष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजकर मांगे बिटकॉइन में 10 लाख डॉलर, जांच में जांच में जुटी पुलिस

Vinayak Barot
Last updated: November 24, 2023 1:12 pm
Vinayak Barot
Published: November 24, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 24 नवंबर। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक ईमेल मिला है जिसमें उसके टर्मिनल दो को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है और ईमेल भेजने वाले ने ऐसा न करने के एवज में बिटकॉइन में दस लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद सहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। हवाई अड्डे का संचालन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) द्वारा किया जाता है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ईमेल बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजकर छह मिनट पर हवाई अड्डे के ‘फीडबैक इनबॉक्स’ में प्राप्त हुआ था। यह एमआईएएल कंपनी के फीडबैक ईमेल पर आया था। संदेश भेजने वाले ने हवाई अड्डे के टर्मिनल दो पर विस्फोट न करने के लिए 48 घंटों के भीतर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मांग की है।’’

ईमेल में लिखा है, ‘‘यह आपके हवाई अड्डे के लिए अंतिम चेतावनी है। अगर निर्दिष्ट पते पर बिटकॉइन में 10 लाख अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित नहीं किये गये तो हम 48 घंटों में टर्मिनल दो को बम से उड़ा देंगे। अगले 24 घंटे में एक और चेतावनी संदेश भेजा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि ईमेल प्राप्त होने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर एमआईएएल के गुणवत्ता और ग्राहक सेवा विभाग के एक कार्यकारी ने सहार थाने से संपर्क किया और संदेश भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को चोट पहुंचाने का भय दिखाना) और 505 (1) (बी) (सार्वजनिक रूप से भयभीत करने या सार्वजनिक शांति भंग करने की चेतावनी देने के इरादे से दिया गया बयान) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You Might Also Like

भारत-रूस सहयोग से क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता आएगी : राजनाथ सिंह
राजा रघुवंशी हत्याकांड : मेघालय पुलिस ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट, वाइफ सोनम पर लगाया यह आरोप
दिल्ली वायु प्रदूषण : गंभीर श्रेणी के करीब पहुंचा एक्यूआई, घने स्मॉग और कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें
आचार संहिता का पूरी सख्ती से हो अनुपालन, बोलीं मायावती- ‘लोकसभा चुनाव 3 या 4 चरणों में होते तो बेहतर होता
‘गेट-2022’ परीक्षा टालने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
TAGGED:Bitcoinemailmumbai airportpoliceThreats
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

August 8, 2026

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?