hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी की भविष्यवाणी : राजस्थान में किसी भी कीमत पर कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पीएम मोदी की भविष्यवाणी : राजस्थान में किसी भी कीमत पर कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी की भविष्यवाणी : राजस्थान में किसी भी कीमत पर कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी

Vinayak Barot
Last updated: November 22, 2023 6:15 pm
Vinayak Barot
Published: November 22, 2023
Share
SHARE

डूंगरपुर, 22 नवम्बर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में अब सिर्फ दो शेष हैं और सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस क्रम में प्रचार के लिए डुंगरपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को गहलोत सरकार की कई मुद्दों पर आलोचना करते हुए भविष्यवाणी कर डाली कि किसी भी कीमत पर कांग्रेस और अशोक गहलोत के हाथों में सत्ता वापस नहीं आने वाली है।

डूंगरपुर के सागवाड़ा में आयोजित एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज मैं मावजी महाराज जी का आशीर्वाद लेकर एक भविष्यवाणी करने का साहस कर रहा हूं। यह इस पवित्र भूमि की शक्ति है कि मेरे मन में यह विचार आया और मैं मावजी महाराज से क्षमा मांगकर यह साहस कर रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं, वो राजस्थान को लिखना चाहिए। मेरी भविष्यवाणी है कि राजस्थान में कांग्रेस और अशोक गहलोत की सरकार कभी नहीं बनेगी।’

‘गहलोत सरकार की खराब नीतियों के कारण राज्य के युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए‘

पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में भी गहलोत सरकार की जमकर आलोचना की और कहा कि शिक्षा के प्रति उसकी बेहद खराब नीतियों के कारण राज्य के युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं। इसके साथ उन्होंने कांग्रेस सरकार पर सरकारी नियुक्तियों में ‘घोटाले’ करने का भी आरोप लगाते हुए कहा, ‘कांग्रेस के कुशासन के कारण युवाओं के सपने चकनाचूर हो गए। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने सभी सरकारी नियुक्तियों में घोटाले किए। यह आपके बच्चों के साथ अन्याय है।’

‘मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां लोग कांग्रेस से उम्मीदें छोड़ देते हैं‘

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी की गारंटी वहां से शुरू होती है, जहां लोग कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दे पर कांग्रेस से उम्मीदें छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा, “गरीब कल्याण, जन कल्याण को लेकर जब कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती हैं तो वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है।”

राजस्थान की जनता से भाजपा की सरकार बनवाने की अपील

पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता से भाजपा की सरकार बनवाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना बेहद जरूरी है ताकि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को राज्य में तेजी से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा, ‘लोकतंत्र ने आपको इस कुशासन की कांग्रेस सरकार को बदलने का सुनहरा मौका दिया है। कभी-कभी एक छोटी सी गलती आपको पांच साल तक परेशान कर सकती है। कांग्रेस को विदा करना जरूरी है ताकि केंद्र सरकार की सभी योजनाएं चल सकें और राजस्थान में इसे तेजी से लागू किया जाए।’

You Might Also Like

भूटान नरेश जिग्मे वांगचुक और पीएम शेरिंग ने किया गिफ्ट सिटी का भ्रमण, बोले – भारत व भूटान के रिश्ते मजबूत होंगे
यूपी धर्मांतरण केस: Code Word का इस्तेमाल करता था छांगुर बाबा, हर शब्द के अलग-अलग थे मतलब
केजरीवाल की दिल्लीवासियों से अपील- यमुना नदी के नजदीक स्थित सड़कों का इस्तेमाल न करें
DUSU Elections: एबीवीपी ने तीन पदों पर किया कब्जा, एनएसयूआई की छोली में सिर्फ एक सीट
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा, 8 जुलाई को एक चरण में होंगे चुनाव
TAGGED:Ashok GehlotCOngresselections in RajasthanGehlot's governmentPM Modi predicted
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

August 8, 2026

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?