hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: खड़गे को G20 के रात्रिभोज का आमंत्रण नहीं, कांग्रेस ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप – ‘मोदी है तो मनु है’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > खड़गे को G20 के रात्रिभोज का आमंत्रण नहीं, कांग्रेस ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप – ‘मोदी है तो मनु है’
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

खड़गे को G20 के रात्रिभोज का आमंत्रण नहीं, कांग्रेस ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप – ‘मोदी है तो मनु है’

Vinayak Barot
Last updated: September 8, 2023 9:07 pm
Vinayak Barot
Published: September 8, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 8 सितम्बर। G20 शिखर सम्मेलन के भव्य रात्रिभोज की अतिथि सूची से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को विवादास्पद तरीके से बाहर करने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है और पार्टी नेताओं ने हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में दलित नेता खड़गे को आमंत्रित नहीं करने के लिए सरकार की आलोचना की है।

इस क्रम में तमिलनाडु कांग्रेस के मोहन कुमारमंगलम ने कहा, ‘मोदी है तो मनु है।’ कुमारमंगलम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी प्राचीन हिन्दू ऋषि महर्षि मनु की विरासत को कायम रख रहे हैं, जिन्होंने मनुस्मृति लिखी थी, जिसे अक्सर ‘हिन्दू आचरण के लिए मार्गदर्शक’ के रूप में वर्णित किया जाता है। जाति-आधारित भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कई विद्वानों द्वारा इसकी आलोचना की गई है।

कांग्रेस नेता ने कई उदाहरणों का हवाला दिया, जहां पिछड़े वर्ग के नेताओं को महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अयोध्या में राम मंदिर के ‘भूमि पूजन’ में आमंत्रित नहीं किया गया था। इसी प्रकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया था।

राहुल गांधी का आरोप – ‘वे देश की 60% आबादी के नेतृत्व को महत्व नहीं देते‘

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘यह आपको बताता है कि वे विपक्ष के नेता को महत्व नहीं देते हैं और उन्होंने हमें जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया। वे देश की 60% आबादी के नेतृत्व को महत्व नहीं देते हैं।’

खड़गे के कार्यालय ने कहा कि उन्हें शनिवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित जी20 रात्रिभोज में आमंत्रित नहीं किया गया था। हालांकि, खबरों के मुताबिक किसी अन्य राजनीतिक दल के नेता को भी आमंत्रित नहीं किया गया है। रात्रिभोज में कैबिनेट सदस्यों, राज्य मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, भारत सरकार के सचिवों और अन्य उल्लेखनीय अतिथियों को रात्रिभोज के लिए निमंत्रण मिला है।

You Might Also Like

केंद्र की राज्यों को सलाह – पहले अपने उपभोक्‍ताओं के लिए बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करें
सेल्फी में नुसरत भरूचा और डायना पेंटी के साथ काम करेंगे अक्षय कुमार
देवेंद्र फडणवीस की चौंकाने वाली घोषणा – एकनाथ शिंदे बनेंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शाम 7.30 बजे लेंगे शपथ
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने दी धमकी – वक्फ बिल के पास होने पर होगा देशव्यापी आंदोलन
पाकिस्तान में आम चुनाव का कार्यक्रम घोषित : 8 फरवरी को मतदान, 20-22 दिसम्बर तक नामांकन दाखिल करेंगे प्रत्याशी
TAGGED:caste discriminationCongress allegationsG20 dinnerKharge not invitedModi hai to Manu hai
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

देश विरोधी तत्वों ने स्लोवेनिया में भारतीय दूतावास को क्षतिग्रस्त किया, भारत ने की काररवाई की मांग

August 10, 2026

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?