hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मायावती का विपक्षी गठबंधन पर हमला – सुप्रीम कोर्ट से INDIA पर रोक लगाने की अपील
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > मायावती का विपक्षी गठबंधन पर हमला – सुप्रीम कोर्ट से INDIA पर रोक लगाने की अपील
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का विपक्षी गठबंधन पर हमला – सुप्रीम कोर्ट से INDIA पर रोक लगाने की अपील

Vinayak Barot
Last updated: September 6, 2023 7:23 pm
Vinayak Barot
Published: September 6, 2023
Share
SHARE

लखनऊ, 6 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA में नजरअंदाज कर दी गईं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा सुप्रीमो मायावती ने विपक्षी गठबंधन पर हमला किया है और सुप्रीम कोर्ट से खुद से संज्ञान लेकर देश के नाम पर बने राजनीतिक दल, संगठन और गठबंधनों पर रोक लगाने की अपील की है।

विपक्षी गठबंधन ने बसपा प्रमुख की अनदेखी कर रखी है

देखा जाए तो मायावती ने पहली बार भाजपा विरोधी दलों की एकजुटता पर ऐसा प्रहार किया है, जिसकी तीन बैठकें पटना, बेंगलुरु और मुंबई में हो चुकी हैं। विपक्षी गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार जब लखनऊ आए थे तो सिर्फ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर लौट गए थे। वहीं आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव ने मुंबई में कहा था कि मायावती को बैठक में बुलाया ही नहीं गया है।

06-09-2023-BSP PRESS NOTE-INDIA-BHARAT CONTROVERSY pic.twitter.com/hgOsGBqTqz

— Mayawati (@Mayawati) September 6, 2023

‘इंडिया‘ देश का संवैधानिक नाम, इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ अनुचित

इस बीच केंद्र सरकार की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने के बाद से ही देश का नाम बदलने को लेकर राजनीतिक बयानबाजी चल रही है जबकि संविधान में ‘इंडिया’ और ‘भारत’ दोनों नाम दर्ज हैं। ‘भारत बनाम इंडिया’ की इस बहस के बीच मायावती ने लखनऊ में बुधवार को मीडिया से कहा कि इंडिया देश का चिर-परिचित और गरिमामय संवैधानिक नाम है, जिससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ अनुचित है।

सरकार और विपक्ष के बीच ‘इंडिया‘ को लेकर मिलीभगत की आशंका जताई

मायावती ने कहा कि विपक्ष ने सोची-समझी रणनीति के तहत अपने गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखकर भाजपा को देश के नाम को लेकर संविधान से छेड़छाड़ का मौका दिया है। बसपा प्रमुख ने आशंका जताई कि यह सरकार और विपक्ष की मिलीभगत भी हो सकती है क्योंकि इस विवाद से गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, विकास के मुद्दे दब गए हैं।

भाजपा पर इस मामले में संकीर्ण राजनीति करने का लगाया आरोप

मायावती ने कहा कि जब विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम इंडिया रखा था, तभी भाजपा सरकार को इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चले जाना चाहिए था और केंद्र सरकार को कानून बनाकर देश के नाम के इस तरह के इस्तेमाल पर रोक लगाना चाहिए था। भाजपा इस मामले में संकीर्ण राजनीति कर रही है। मायावती ने कहा कि बसपा चाहती है कि सुप्रीम कोर्ट खुद इसका संज्ञान लेकर ऐसे सभी संगठन, पार्टी और गठबंधन पर रोक लगाए, जो देश के नाम पर बने हैं।

You Might Also Like

कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का किया वादा
दिल्ली शराब घोटाला : CBI मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, पूर्व मुख्यमंत्री बोले-मैं करप्ट नहीं हूं…
दिल्ली विधानसभा, मेट्रो और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बलों ने तलाशी ली
दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्षों बाद जीती आईसीसी ट्रॉफी, गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया WTC फाइनल में चौथे दिन परास्त
निज्जर हत्या मामले में भारतीयों की गिरफ्तारी के बाद ट्रूडो ने कहा- कानून के शासन वाला देश है कनाडा
TAGGED:appeal to ban 'INDIA'appeal to Supreme Courtattack on opposition alliancemayawati
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदिल्लीराज्यहिन्दी

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?