Homeहिन्दीराष्ट्रीयचंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने पर बुरे फंसे अभिनेता प्रकाश राज, कर्नाटक में...

चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाने पर बुरे फंसे अभिनेता प्रकाश राज, कर्नाटक में मामला दर्ज

मुंबई, 22 अगस्त। अभिनेता प्रकाश राज पर कर्नाटक के बागलकोट जिले के एक पुलिस स्टेशन में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर भारत के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्र मिशन  चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाया था।

पुलिस ने मंगलवार को कहा कि अभिनेता प्रकाश राज को चंद्रयान-3 मिशन पर उनके पोस्ट के लिए दोषी ठहराया गया है। पुलिस ने कहा, ”हिन्दू संगठनों के नेताओं ने बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस स्टेशन में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और काररवाई की मांग की है।”

इससे पहले, अभिनेता प्रकाश को सोशल मीडिया मंच ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के लिए सोमवार को आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसे कई लोगों ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3′ के मखौल के तौर पर लिया। हालांकि, प्रकाश राज ने एक अन्य पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है’ और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे।

चंद्रयान से आई पहली तस्वीर

प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था, जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा, ‘‘ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं।” प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था लेकिन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन के मखौल के तौर पर लिया और अभिनेता को आड़े हाथ लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments