back to top
Wednesday, August 12, 2026
Home हिन्दी मनोरंजन

साउथ इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 25 साल की उम्र में इस एक्टर का निधन

1

मुंबई, 19 अगस्त। साउथ इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है जहां पर हिंदी और तमिल टीवी एक्टर पवन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। जहां पर बताया जा रहा है एक्टर की उम्र महज 25 साल थी। आपको बताते चलें, इस आकस्मिक निधन से साउथ इंडस्ट्री को झटका लगा है।

बता दें कि पवन की मौत उनके मुंबई स्थित घर में हुई है। इसके साथ ही यह भी बता दें कि वे कर्नाटक के मांड्या जिले के रहने वाले थे। कथित तौर पर, पवन का शव मुंबई से उनके पैतृक स्थान मांड्या लाया जाएगा। यहां पर परिवार वे अपने परिवार के साथ रहते थे और हिंदी और तमिल के कई सीरियल्स में काम कर चुके थे।

आपको बताते चलें, मांड्या विधायक एचटी मंजू, पूर्व विधायक केबी चंद्रशेखर, पूर्व मंत्री केसी नारायण गौड़ा, पूर्व विधायक बी प्रकाश, टीएपीसीएमएस के अध्यक्ष बीएल देवराजू, कांग्रेस नेता बुकानाकेरे विजया रामेगौड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बी नागेंद्र कुमार, जेडीएस नेता अक्कीहेब्बालू रघु, युवा जनता दल के राज्य महासचिव कुरुबाहल्ली नागेश और कई अन्य लोगों ने पवन की मौत पर शोक व्यक्त किया है।