hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विजय वडेट्टीवार का दावा : सीएम शिंदे को अस्पताल में किया जा सकता है भर्ती, उनकी जगह दूसरे नेता को लाने की तैयारी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विजय वडेट्टीवार का दावा : सीएम शिंदे को अस्पताल में किया जा सकता है भर्ती, उनकी जगह दूसरे नेता को लाने की तैयारी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विजय वडेट्टीवार का दावा : सीएम शिंदे को अस्पताल में किया जा सकता है भर्ती, उनकी जगह दूसरे नेता को लाने की तैयारी

Vinayak Barot
Last updated: August 14, 2023 6:25 pm
Vinayak Barot
Published: August 14, 2023
Share
SHARE

गड़चिरोली (महाराष्ट्र), 14 अगस्त। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को दावा किया कि कथित तौर पर अस्वस्थ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और फिर ‘स्वास्थ्य के आधार’ पर उनकी जगह किसी दूसरे नेता को लाने की तैयारी चल रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता वडेट्टीवार ने यह भी दावा किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हाल ही में पुणे में बैठक हुई। उन्होंने यह दावा इन अटकलों के बीच किया कि मुख्यमंत्री पद से शिंदे की विदाई हो सकती है। वहीं अजित पवार का समर्थन कर रहे विधायकों के बीच यह चर्चा है कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि सीएम शिंदे के ‘स्वास्थ्य’ को लेकर इन दिनों चर्चा तेज हो गई है क्योंकि उनके समर्थक और विधायक संजय सिरसाट ने हाल में दावा किया था कि मुख्यमंत्री 24 घंटे काम करते हैं, इसलिए वह बीमार हो गए हैं। शिंदे फिलहाल सतारा में अपने गांव में हैं।

वडेट्टीवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि शिंदे की तबीयत ठीक नहीं है। वडेट्टीवार ने कहा, ‘मुझे डर है कि शिंदे को दो महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है और चिकित्सा आधार पर उनकी जगह नया मुख्यमंत्री लाया जा सकता है। महाराष्ट्र के लोग पूछ रहे हैं कि क्या शिंदे को चिकित्सा आधार पर अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।’

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना‘ ने कसा व्यंग्य

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ ने शिंदे की ‘बीमारी’ के संबंध में विधायक सिरसाट के दावे का हवाला दिया है। ‘सामना’ ने सोमवार को अपने संपादकीय में लिखा, ‘शिंदे चौबीसों घंटे काम करते हैं, लेकिन राज्य में यह कहीं नजर नहीं आता। यदि वह अपना पद किसी भी वक्त चले जाने के डर से सो नहीं पाते हैं तो इसे यह नहीं कहा जा सकता कि वह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं।’

संपादकीय में व्यंग्यात्मक ढंग से कहा गया है, ‘यदि सिरसाट के दावे सच हैं तो शिंदे को आईसीयू में भर्ती करवाया जाना चाहिए तथा (उप मुख्यमंत्रियों) देवेंद्र फडणवीस या अजित पवार के साथ बैठक से दूर रखा जाना चाहिए। शिंदे को मुंबई या पुणे में किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।’

पृथ्वीराज चह्वाण भी बतौर सीएम अजित पवार की ताजपोशी का दावा कर चुके हैं

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चह्वाण ने भी पिछले महीने दावा किया था कि शिवसेना-भाजपा सरकार का हिस्सा अजित पवार को 10 अगस्त के आसपास मुख्यमंत्री नियुक्त किया जा सकता है। हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अजित पवार को अच्छी तरह पता था कि वह मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे तथा यह बात दो जुलाई को भेंट के दौरान उन्हें बता दिया गया था, जब वह आठ विधायकों के साथ राज्य सरकार में शामिल हुए थे।

You Might Also Like

भारत में ईरानी दूतावास ने डोनेशन के लिए जारी किए बैंक डिटेल्स, मानवीय मदद के लिए लोगों ने बढ़ाया हाथ
सर्दी का सितम! उत्तर भारत में शीतलहर जारी, IMD ने अगले पांच दिनों के लिए घने कोहरे का अलर्ट किया जारी
बिहार : पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी
जी-20 समूह का विशेष सम्मेलन : पीएम मोदी का अफगानिस्तान में एक समावेशी प्रशासन का आह्वान
धोखाधड़ी मामला : अदालत ने पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा दी
TAGGED:AJIT PAWARCM ShindeMAHARASHTRAVijay Wadettiwar claims
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयमहत्वपूर्ण कहानियांराजनीतिहिन्दी

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

August 8, 2026

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?