hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रेलवे बोर्ड की तैयारी : पूर्वांचल के 6 रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PM मोदी 6 अगस्त को रखेंगे आधारशिला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रेलवे बोर्ड की तैयारी : पूर्वांचल के 6 रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PM मोदी 6 अगस्त को रखेंगे आधारशिला
राष्ट्रीयहिन्दी

रेलवे बोर्ड की तैयारी : पूर्वांचल के 6 रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PM मोदी 6 अगस्त को रखेंगे आधारशिला

Vinayak Barot
Last updated: July 30, 2023 1:37 pm
Vinayak Barot
Published: July 30, 2023
Share
SHARE

पीडीडीयू नगर (चंदौली), 30 जुलाई। रेलवे बोर्ड ने निकट भविष्य में पं. दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) रेल मंडल के छह स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें अत्याधुनिक तरीके से विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत इन स्टेशनों पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए रेल प्रशासन लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा। पहले चरण में मंडल के छह स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी छह अगस्त को इन स्टेशनों पर निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे।

अमृत भारत योजना के तहत पूर्व मध्य रेलवे के पीडीडीयू रेलमंडल सहित अन्य मंडलों के कुल 75 रेलवे स्टेशनों का चयन किया गया है। इसमें पीडीडीयू रेलमंडल के कुल 15 स्टेशनों का चयन किया गया है। पहले चरण में चंदौली मझवार सहित कुल छह स्टेशनों को चयिनत किया गया है। इन स्टेशनों पर रेल की यात्रा करने वाले यात्रियों को एअरपोर्ट तरह सुविधाएं मिलेंगी।

रेल प्रशासन गति शक्ति योजना के तहत काफी तेजी के साथ विकास कर रहा है। देश की लाइफ लाइन कहे जाने वाले पीडीडीयू जंक्शन व गया जंक्शन को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। इसी क्रम में मंडल के चंदौली मझवार, दुर्गावती, भभुआ, कुदरा, सासाराम व औरंगाबाद स्टेशनों को एअरपोर्ट के तर्ज पर विकसित करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई। प्रति स्टेशन लगभग दस से 15 करोड़ रुपया खर्च किए जाएंगे।

चयनित स्टेशनों पर ऐसी हो जाएंगी यात्री सुविधाएं

अमृत भारत योजना के तहत पीडीडीयू रेल मंडल के चयनित स्टेशनों पर मॉल, लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ी, फुट ओवरब्रिज, अत्याधुनिक पार्किग की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी सहित अन्य व्यवस्था रहेगी। ताकि स्टेशन पर अराजकतत्व न पहुंच पाये। इसके अलावा समुचित सफाई, पेयजल व खानपान की व्यवस्था शामिल रहेगी।

अमृत भारत योजना के तहत ईसीआर के 75 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाएगा

पीडीडीयू रेल मंडल के सह जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत ईसीआर के 75 स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है। प्रथम चरण में पीडीडीयू रेल मंडल के छह स्टेशनों को विकसित किया जाएगा। इसके लिए धन भी स्वीकृत हो चुका है। छह अगस्त को प्रधानमंत्री उक्त स्टेशनों के निर्माण कार्य की वर्चुअल आधारशिला रखेंगे। इसकी तैयारी अंतिम चरण में चल रही है।

You Might Also Like

आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटोशूट के दौरान 9 टीमों के कप्तान ही दिखे, रोहित शर्मा अनुपस्थित
अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस बोलीं- भारत-अमेरिका संबंध मेरे लिए ‘बहुत व्यक्तिगत’ हैं
मेरे प्यारे बच्चों… नया शैक्षणिक सत्र से पहले सीएम योगी ने लिखा पत्र, कहा- शिक्षा से वंचित न रहे एक भी बच्चा
फ्रांस ने अपने नागरिकों को रूस व बेलारूस छोड़ने का दिया आदेश
रणबीर कपूर को संजय लीला भंसाली के साथ काम लगा था टॉर्चर, बोले- मुझे पीटते थे
TAGGED:Airport-like facilitiespm modiRailway Boardsix railway stations of Purvanchal
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?