मंगेतर परिणीति चोपड़ा संग श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सांसद राघव चड्ढा… सादगी ने जीता दिल

नई दिल्ली, 1 जुलाई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा दोनों जल्द ही शादी के पवित्र रिश्ते में बंधने वाले है ऐसे में अपनी मंगेतर परिणीति चोपड़ा के साथ शनिवार को अमृतसर पहुंचे और श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान परिणीति ने आइवरी रंग का सूट पहना था वहीं राघव चड्ढा ने कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना था।

इससे पहले दोनों शुक्रवार रात अमृतसर हवाई अड्डे पर एक साथ देखा गए थे। इससे पहले परिणीति और राघव लंदन में वेकेशन एंजॉय करते हुए स्पॉट किए गए थे। वहां पर कपल ने ओवल में भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे फाइनल मैच के तीसरे दिन का लुत्फ उठाया। परिणीति और राघव ने एक साथ इंग्लैंड में पढ़ाई भी की है। इस वजह से दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे।

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई को हुई थी। वहीं अब दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे है जिसे लेकर वह सुर्खियों में है। सूत्रों के अनुसार, दोनों की शादी उदयपुर में होगी। वहां वेन्यू की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular