hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ी चुप्पी – ‘WTC फाइनल की एकादश में जगह न मिलना मेरे लिए सेटबैक नहीं था’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ी चुप्पी – ‘WTC फाइनल की एकादश में जगह न मिलना मेरे लिए सेटबैक नहीं था’
खेलहिन्दी

रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ी चुप्पी – ‘WTC फाइनल की एकादश में जगह न मिलना मेरे लिए सेटबैक नहीं था’

Vinayak Barot
Last updated: June 16, 2023 5:29 pm
Vinayak Barot
Published: June 16, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 16 जून। विश्व टेस्ट रैंकिंग में शीर्षस्थ गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय एकादश में शामिल नहीं किए जाने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि मौका मिलता तो उन्हें खुशी होती, लेकिन एकादश में जगह न दिया जाना उनके लिए कोई आघात नहीं था।

गौरतलब है कि अश्विन को आश्चर्यजनक रूप से WTC फाइनल के लिए बेंच पर बैठा दिया गया था क्योंकि भारत ने केवल एक विशेषज्ञ स्पिनर के साथ जाने का विकल्प चुना था। भारत को उस मैच में 209 रनों के बड़े अंतर से पराजय झेलनी पड़ी थी।

‘मैं बेशक खेलना चाहता क्योंकि टीम को फाइनल पहुंचाने में मेरा भी योगदान था‘

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 92 टेस्ट और 113 वनडे इंटरनेशनल मैचों के अनुभवी अश्विन ने मीडिया से बातचीत में अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा, ‘मैं इस फाइनल में बेशक खेलना चाहता क्योंकि टीम को यहां तक पहुंचाने में मेरा भी योगदान था। पिछली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मैंने अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए थे। 2018-19 के बाद विदेशी सरजमीं पर मेरा प्रदर्शन बढ़िया रहा है। मैंने टीम के लिए मैच विनिंग परफॉर्मेंस दी है।

दिग्गज ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘मैं इसे (न चुने जाने को) कोच और कप्तान के नजरिए से देख रहा हूं और हालात समझने की कोशिश कर रहा हूं। जब हम आखिरी बार इंग्लैंड में थे तो वह टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुई थी। तब टीम ने यह एहसास कर लिया था कि इंग्लैंड में विनिंग कॉम्बिनेशन चार पेसर और एक स्पिनर का है। शायद फाइनल से पहले उनके (भारतीय टीम मैनेजमेंट) के दिमाग में यही चल रहा होगा।’

भारतीय क्रिकेट में आ गया है अहंकार – एंडी रॉबर्ट्स

वहीं वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज सर एंडी रॉबर्ट्स ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना करते हुए कहा कि टीम में अहंकार घर कर गया है। रॉबर्ट्स ने टॉप ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नहीं खेलने पर भी हैरानी जताई।

राबर्ट्स ने कहा, ‘अश्विन को बाहर करना हास्यास्पद था। आप अपना सर्वश्रेष्ठ स्पिनर कैसे नहीं चुन सकते? अविश्वसनीय। यह अहंकार है, जो भारतीय क्रिकेट में घर कर गया है और इस कारण भारत ने बाकी दुनिया को कम करके आंका है। भारत को यह तय करना होगा कि उसका फोकस क्या है, टेस्ट क्रिकेट या सीमित ओवरों की क्रिकेट। टी-20 क्रिकेट अपनी ही तरह से खेली जाएगा। वहां बल्ले और गेंद के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है।’

You Might Also Like

गुजरात: मकान में आग लगने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
‘आप’ की महारैली में गरजे अरविंद केजरीवाल – चौथी पास अहंकारी राजा को समझ नहीं आ रहा कि देश कैसे चलाएं
बॉलीवुड: अमिताभ की आवाज में रिलीज हुआ प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर
यूक्रेन से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रूस युद्ध रोकने को हुआ तैयार
जसप्रीत बुमराह पिता बने, क्रिकेटर की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को दिया जन्म
TAGGED:CricketIndian XIRavichandran AshwinWTC Final
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?