पीएम मोदी ने कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा – ‘हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा’

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।’

पीएम मोदी ने पार्टी कार्याकर्ताओं से कहा कि हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा। कर्नाटक के लोगों को भाजपा की प्रदेश इकाई पर बहुत भरोसा है। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ‘भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।’

‘डबल इंजन‘ सरकार से विकास को गति मिलती है

उन्होंने कहा, ‘अन्य दलों का ध्यान सत्ता हथियाने पर है जबकि भाजपा का ध्यान अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने पर है। कर्नाटक में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार के नाम पर वोट मांगें, लोगों को राजनीतिक अस्थिरता से होने वाली समस्याओं के बारे में समझाएं। भाजपा को जब भी लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है, विकास की गति और व्यापकता बढ़ जाती है। ‘डबल इंजन’ सरकार से विकास को गति मिलती है।’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular