hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: गुजरात : रामनवमी के जुलूस पर पथराव, 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > गुजरात : रामनवमी के जुलूस पर पथराव, 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
राष्ट्रीयहिन्दी

गुजरात : रामनवमी के जुलूस पर पथराव, 24 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में

Vinayak Barot
Last updated: March 31, 2023 4:08 pm
Vinayak Barot
Published: March 31, 2023
Share
SHARE

वडोदरा, 31 मार्च। गुजरात के वडोदरा शहर में सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील इलाकों में रामनवमी के दो जुलूस पर कथित रूप से पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 24 लोगों को हिरासत में लिया है। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह ने बताया कि शहर में स्थिति नियंत्रण में है और सभी नियमित गतिविधियां सामान्य रूप से जारी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘वडोदरा में बृहस्पतिवार को रामनवमी के जुलूस के दौरान हुई पथराव की दो घटनाओं के सिलसिले में हमने अब तक 24 लोगों को हिरासत में लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।’’

पुलिस ने बताया कि रामनवमी के दो अलग-अलग जुलूस पर उस समय पत्थर फेंके गए, जब ये शहर के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील फतेहपुरा और कुंभारवाडा इलाकों से गुजर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, कुंभरवाडा में भीड़ द्वारा किए गए पथराव में कम से कम दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थानीय विधायक मनीषा वकील उस जुलूस का हिस्सा थीं, जिस पर कुंभरवाडा में पथराव किया गया।

कुछ समाचार चैनल पर प्रसारित घटना के वीडियो में लोगों को पथराव के दौरान जान बचाने के लिए भागते हुए देखा जा सकता है, जबकि भगवान राम की मूर्ति ले जा रहे एक रथ को पत्थरों से बचाने के लिए भक्त उसे सुरक्षित स्थान पर खींचकर ले जाते भी नजर आ रहे हैं। घटना से कुछ घंटे पहले फतेहपुरा इलाके में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल द्वारा आयोजित रामनवमी के जुलूस पर पथराव किया गया था।

हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि यह जानते हुए भी कि इन इलाकों में पहले भी इसी तरह की हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं, पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए थे। घटना के बाद बजरंग दल की वडोदरा इकाई के प्रमुख केतन त्रिवेदी ने दावा किया कि बदमाशों ने रामनवमी के जुलूस पर ‘‘सोची समझी साजिश’’ के तहत पथराव किया और इसी तरह की घटनाएं पहले भी कई मौकों पर हो चुकी हैं।

You Might Also Like

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि नये प्रमुख रक्षा अध्यक्ष, वाइस एडमिरल स्वामीनाथन नये नौसेना प्रमुख नियुक्त
Manipur Election : मणिपुर में नौ बजे तक 11.49 फीसदी मतदान, दांव पर 92 उम्मीदवारों की किस्मत
गुजरात चुनाव : लेडी डॉन संतोख बेन के बेटे कांधल जडेजा ने भाजपा की प्रचंड लहर के बीच सपा का खाता खोला
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारत की हार के लिए खिलाड़ी और बीसीसीआई जिम्मेदार : रवि शास्त्री
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ओडिशा ट्रेन दुर्घटना स्थल का करेंगी दौरा
TAGGED:gujaratpoliceRAM NAVMI
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
देश-विदेशराष्ट्रीयहिन्दी

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

August 10, 2026

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Dindori Rain: भारी बारिश से डिंडोरी में हाहाकार, नर्मदा का जलस्तर बढ़ा; दो पुल डूबे, स्कूल बंद

राहुल गांधी का अमित शाह पर तीखा हमला : विपक्ष गृह मंत्री का कोई ‘सामान्य भाषण’ सुनने का इच्छुक नहीं

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

PM Modi से नरेंदर ने सुनाया पाकिस्तानी बॉक्सर का मजेदार किस्सा, बोले- ‘नरेंदर नाम से नफरत हो गई’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?