hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला – हर चुनाव के दौरान ‘झूठी गारंटी का थैला’ लेकर घूमती है सबसे पुरानी पार्टी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला – हर चुनाव के दौरान ‘झूठी गारंटी का थैला’ लेकर घूमती है सबसे पुरानी पार्टी
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला – हर चुनाव के दौरान ‘झूठी गारंटी का थैला’ लेकर घूमती है सबसे पुरानी पार्टी

Vinayak Barot
Last updated: March 25, 2023 7:54 pm
Vinayak Barot
Published: March 25, 2023
Share
SHARE

बेंगलुरु, 25 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कर्नाटक के दावणगेरे में एक मेगा रैली में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी हर चुनाव के दौरान ‘झूठी गारंटी का थैला’ लेकर घूमती है।

ह्वाइटफील्ड मेट्रो लाइन बेंगलुरु को समर्पित

दरअसल, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले इस वर्ष सातवीं बार राज्य के दौरे पर आए पीएम मोदी ने चिक्कबल्लापुर, बेंगलुरु और दावणगेरे में कार्यक्रमों कुछ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया और जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्थान का अनावरण किया। इसके अलावा बहुप्रतीक्षित ह्वाइटफील्ड मेट्रो लाइन को बेंगलुरु को समर्पित किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में देश के पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता द्वारा की गई एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस के लोग कहते हैं ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, लेकिन वे नहीं जानते कि कर्नाटक के लोगों का एक सपना है, जो ‘मोदी तेरा कमल खिलेगा’ है।”

कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस कर्नाटक को अपना खजाना भरने वाले एटीएम के रूप में देखती है। सबसे पुरानी पार्टी हर चुनाव के दौरान ‘झूठी गारंटी का थैला’ लेकर घूमती है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने वाला कथित वीडियो सामने आने पर सिद्धरमैया की भी आलोचना की और कहा कि जो अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे जनता का सम्मान कैसे कर सकते हैं।

राज्य के विकास के लिए ‘डबल इंजन’ सरकार की जरूरत

भाजपा के विजय संकल्प यात्रा महासंगम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘कर्नाटक ने राज्य में डबल इंजन सरकार को वापस लाने का फैसला किया है। कर्नाटक ने लंबे समय से अवसरवादी और स्वार्थी सरकारें देखी हैं, जिसने राज्य को प्रभावित किया है। यही कारण है कि भाजपा स्थिर है। राज्य के विकास के लिए सरकार की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश और कर्नाटक के लिए एक भी सकारात्मक एजेंडा नहीं है।

‘…और, भारत कर्नाटक की ओर देख रहा है’

पीएम मोदी ने कहा, ‘डबल इंजन’ सरकार गरीबों का ध्यान रखते हुए मुफ्त राशन से लेकर मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तक दिन रात काम कर रही है। दुनिया आज भारत की ओर देख रही है, और भारत कर्नाटक की ओर देख रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने ‘धारणा की राजनीति’ को बदलकर ‘प्रदर्शन की राजनीति’ कर दिया है।

You Might Also Like

जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने विशेष अभियान 4.0 सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न किया
NEET-UG का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, टॉपरों की संख्या 61 से घटकर 17 रह गई
अब ‘मॉब लिंचिंग’ पर होगी फांसी की सजा, अमित​ शाह ने लोकसभा में इन कानूनों में किया बदलाव
जस्टिस एपी शाही बोले- NST के गठन से खिलाड़ियों को मिलेगा त्वरित न्याय, पारदर्शी होगी व्यवस्था  
Mahakumbh 2025: 22 जनवरी को महाकुम्भ में होगी योगी कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती मुहर
TAGGED:attack on Congressbag of false guaranteesKarnataka Electionspm modiPM Modi's attack on Congress
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राज्यउत्तरप्रदेशराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

August 8, 2026

रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में नहीं होनी चाहिए दिक्कत

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?