hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमला
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में खालिस्तानी समर्थकों का उत्पात, सैन फ्रांसिस्को में वाणिज्य दूतावास पर हमला

Vinayak Barot
Last updated: March 20, 2023 6:05 pm
Vinayak Barot
Published: March 20, 2023
Share
SHARE

वॉशिंगटन, 20 मार्च। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के वाणिज्यिक दूतावास पर हमले की खबर सामने आ रही है। यह हमला खालिस्तान के समर्थकों ने पंजाब में अमृतपाल सिंह के खिलाफ सख्ती किए जाने के विरोध में किया है। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसके सैकड़ों समर्थकों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से पांच लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है।

भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों में रोष

फिलहाल भारत के वाणिज्य दूतावास पर हमले से भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों में रोष है। समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया है और आरोपितों के खिलाफ तत्काल काररवाई की मांग की है।

सैन फ्रांसिस्को वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों के संगठन फाउंडेशन फॉर इंडिया ऐंड इंडियन डायस्पोरा स्टडीज ने इसकी आलोचना की है। संगठन की ओर से कहा गया, ‘हम लंदन और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय प्रतिष्ठानों पर हमले को रोकने में नाकाम व्यवस्था से दुखी हैं। दोनों ही जगहों पर कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही है। आखिर कैसे कुछ कट्टरपंथी लोगों ने भारत के राजनयिक मिशनों पर हमला बोल दिया।’

खालिस्तानी समर्थक सोमवार को नारेबाजी करते हुए दूतावास परिसर में घुसे और कौंसुलेट के बाहर लगी बैरिकेडिंग को तोड़ डाला। इन लोगों ने यहां दो खालिस्तानी झंडे भी लगा दिए। हालांकि बाद में कौंसुलेट में तैनात कर्मचारियों ने इन्हें तुरंत ही हटा दिया। इसके बाद कुछ और लोग अंदर घुस आए और उन्होंने वाणिज्य दूतावास के दरवाजे और खिड़कियों पर लोहे की रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। फिलहाल इस मामले में सैन फ्रांसिस्को पुलिस की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

भुतोरिया बोले – यह घटना भारत और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों के लिए चिंतनीय

वहीं भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता अंजय भुतोरिया ने इस अटैक की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हिंसक घटना भारत और अमेरिका के कूटनीतिक रिश्तों के लिए चिंता की बात है। इसके अलावा भारतीय अमेरिकी समुदाय के सद्भाव और शांति पर भी यह हमला है।

भुतोरिया ने स्थानीय प्रशासन से अपील की है कि हमला करने वालों को तत्काल अरेस्ट किया जाए और उनके खिलाफ सख्त ऐक्शन हो। उन्होंने कहा, ‘मैं अमेरिका में बसे भारतीय समुदाय के लोगों से भी अपील करूंगा कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखें।’

You Might Also Like

अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत से डरता है चीन, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ता भारत
12-14 वर्ष आयु वर्ग बच्चों के टीकाकरण पर अभी कोई फैसला नहीं : स्वास्थ्य मंत्रालय
विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी – मध्य पूर्व तनाव के बीच ईरान व इजराइल की यात्रा न करें भारतीय नागरिक
ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन : सिंधु की अगुआई में महिला शटलर चमकीं, तन्वी ने किया बड़ा उलटफेर
मोदी सरकार ने दिया दीपावली का उपहार : पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये उत्पाद शुल्क में कमी 
TAGGED:Consulate attackedKhalistani supportersrampage in Americasan francisco
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयधर्म-संस्कृतिहिन्दी

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित:बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त

August 10, 2026

Trump Iran Compensation: ट्रंप ने ईरान से मांगा मुआवजा, कहा- मिडिल ईस्ट में मौत और नुकसान की भरपाई करे तेहरान

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

यूपी सरकार की नई पहल : 10 रुपये प्रति लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र, पायलट प्रोजेक्ट के तहत बुलंदशहर में खरीद शुरू

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ विधानसभा मार्च आज, रांची में कड़ी सुरक्षा

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Share Market Today: कमजोर शुरुआत के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 250 अंक टूटा; निफ्टी 24,550 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?