hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी को लेकर हिना रब्बानी खार ने उगला जहर, श्री श्री रविशंकर ने दिया करारा जवाब
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > पीएम मोदी को लेकर हिना रब्बानी खार ने उगला जहर, श्री श्री रविशंकर ने दिया करारा जवाब
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी को लेकर हिना रब्बानी खार ने उगला जहर, श्री श्री रविशंकर ने दिया करारा जवाब

Vinayak Barot
Last updated: January 20, 2023 1:04 pm
Vinayak Barot
Published: January 20, 2023
Share
SHARE

नई दिल्ली, 20 जनवरी। पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी खार ने गुरुवार को कहा कि उनके देश को दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में काम करने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में एक ‘सहभागी’ नहीं दिखता है, लेकिन इसने उनके पूर्ववर्तियों मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी में एक सहभागी देखा था। खार की इस बात का ‘आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक’ श्री श्री रविशंकर ने करारा जवाब दिया।

श्री श्री रविशंकर ने चर्चा के दौरान कहा कि पाकिस्तान को यह महसूस करना होगा कि समस्या उनकी तरफ से है क्योंकि भारत को किसी अन्य पड़ोसी से समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक ही भाषा साझा करते हैं और उनकी संस्कृति, भोजन आदि समान हैं। रविशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार हाथ बढ़ाया है। उन्होंने बार-बार मदद करने की पेशकश भी की और यह आरोप कि वर्तमान प्रधानमंत्री ने कोई इच्छा नहीं दिखाई है, का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सभी पड़ोसियों को मदद की पेशकश की है और यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने कुछ नहीं किया।

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 में यहां दक्षिण एशिया पर एक सत्र को संबोधित करते हुए खार ने कहा, ‘‘जब मैं विदेश मंत्री के रूप में भारत गई, तो मैंने बेहतर सहयोग के लिए दबाव बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की थी और हम 2023 की स्थिति की तुलना में उस समय बहुत बेहतर स्थिति में थे।” पाकिस्तान की विदेश राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे प्रधानमंत्री मोदी में एक सहभागी नहीं दिखता, हालांकि वह अपने देश के लिए अच्छा हो सकतें हैं, मैंने मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी में एक सहभागी देखा।”

खार ने कहा कि पाकिस्तान ने अतीत से सबक सीखे हैं और वह आगे बढ़ना चाहता है लेकिन उन्हें लगता है कि भारत हमेशा एक ऐसा देश था जहां सभी धर्म सह-अस्तित्व में थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि हमें पाकिस्तान में कोई समस्या नहीं है, लेकिन हमारी सरकार हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि नए कानूनों और मौजूदा कानूनों को लागू करके अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाए।”

You Might Also Like

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच उच्च स्तर पर खुला भारतीय शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
शिल्पा व राज का पलटवार – शर्लिन चोपड़ा पर किया 50 करोड़ का मानहानि केस
NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा का परिणाम घोषित : 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, पंजाब व हरियाणा के छात्र टॉपर
मणिपुर के इंफाल में हिंसक प्रदर्शन जारी, उग्र भीड़ ने डीसी कार्यालय में तोड़फोड़, दो वाहन फूंके
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘इस बार सपा का होगा सफाया’
TAGGED:Hina Rabbani KharPakistani Ministerspews venom on PM ModiSri Sri Ravi Shankar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

August 8, 2026

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?