ब्वॉयफ्रेंड आदिल से निकाह के बाद राखी सावंत ने अपना नाम बदलकर किया फातिमा, अब आदिल का शादी से इनकार

मुंबई, 12 जनवरी। भारतीय फिल्म जगत की ड्रामा क्वीन राखी सावंत का ब्वॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी के साथ निकाह भी ड्रामे में तब्दील होता जा रहा है। वजह, राखी ने अपने निकाह को जहां सोशल मीडिया में सार्वजनिक कर दिया है वहीं उनके कथित शौहर आदिल दुर्रानी ने अब निकाह से इनकार किया है।

3 माह जानने-समझने के बाद राखी ने पिछले साल आदिल से की थी शादी

दरअसल, हाल ही में राखी सावंत ने अपने प्रेमी आदिल दुर्रानी से शादी की घोषणा करने के बाद अपने प्रशंसकों को चौंका दिया था। अकसर ही मीडिया की सुर्खियां बटोरनी वाली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और कोर्ट मैरिज का एक वीडियो साझा किया। निकाह के लिए उन्होंने अपना नाम बदलकर फातिमा भी कर लिया। यानी निकाह के दौरान राखी ने कलमा पढ़कर इस्लाम मजहब को अपना लिया था। राखी के मुताबिक तीन महीने जानने-समझने के बाद उन्होंने पिछले साल आदिल से शादी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

अब आदिल द्वारा उनकी शादी की अटकलों को ‘फर्जी’ करार देने के बाद राखी का पोस्ट उर्फ कन्फर्मेशन आया है। आदिल दुर्रानी को डेट कर रहीं राखी ने कथित तौर पर उनके साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। उन्होंने जो वीडियो साझा किया है, उसमें वह एक प्रिंटेड लाल और गुलाबी शरारा में सिर पर एक बेज दुपट्टे के साथ दिखाई दे रही है जबकि आदिल ने काले रंग की शर्ट और डेनिम पहन रखी है। दोनों के गले में वरमाला पड़ी हुई थी और उन्हें कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते देखा गया है, जो उनका निकाह दर्शाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

पिछले वर्ष जुलाई में शादी हुई थी, आदिल के कहने पर 7 माह तक चुप रही

राखी ने मीडिया को बताया कि उन्होंने तीन महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद जुलाई, 2022 में कोर्ट मैरिज की थी। उन्होंने कहा, ‘हमारा निकाह समारोह और कोर्ट मैरिज थी। चूंकि उन्होंने मुझे इसका खुलासा करने से रोक दिया था, इसलिए मैं पिछले सात महीनों से चुप रही। उन्हें लगा कि अगर लोगों को हमारी शादी के बारे में पता चलेगा तो उसकी बहन के लिए शादी करना मुश्किल होगा।’ हालांकि, एक इंटरव्यू में आदिल ने इस खबर का खंडन करते हुए दावा किया कि वे शादीशुदा नहीं हैं।

आदिल की प्रतिक्रिया के बाद राखी सावंत ने कहा ‘क्या वह पागल है? मैंने शादी के सारे सबूत दिए हैं। मैं उसके इनकार के पीछे का कारण नहीं जानती। मैंने उस पर आंख मूंदकर भरोसा किया और सात महीने पहले शादी कर ली। उसने मुझे अपनी बहन की शादी के कारण एक साल के लिए अपनी शादी का खुलासा नहीं करने के लिए कहा। मैंने उस पर भरोसा किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular