1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति
  4. दिल्ली पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत, राहुल करेंगे शक्ति प्रदर्शन
दिल्ली पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत, राहुल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

दिल्ली पहुंची ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत, राहुल करेंगे शक्ति प्रदर्शन

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर स्थित बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्री दल के साथ चल रहा तिरंगा समारोहपूर्वक दिल्ली को सौंपा गया।

झंडा समारोह भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश के समय इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है। यात्री दल के साथ केरल से चल रहा तिरंगा श्री गांधी करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर फहराएंगे।

दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से यात्रा अब तीन जनवरी को आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बीच यात्रा में चल रहे सभी 62 कंटेनरों की यहां मरम्मत की जाएगी और उत्तर भारत के मौसम के अनुसार इन कैंटनरों में हीटर आदि लगाने की व्यवस्था की जाएगी।

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तैयारियां

शुक्रवार देर रात रूट तय होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा है कि रास्ते में ट्रैफिक को कहीं रोका नहीं जाएगा। यात्रा को सड़क पर एक किनारे एक लाइन में चलाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों व स्थानीय पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। यात्रा में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code