hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बिहार नगर निकाय चुनाव : पहले चरण में भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा सहित कई दिग्गज हारे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > बिहार नगर निकाय चुनाव : पहले चरण में भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा सहित कई दिग्गज हारे
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

बिहार नगर निकाय चुनाव : पहले चरण में भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा सहित कई दिग्गज हारे

Vinayak Barot
Last updated: December 22, 2022 12:24 am
Vinayak Barot
Published: December 22, 2022
Share
SHARE

पटना, 21 दिसम्बर। बिहार नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के कुछ परिणाम काफी रोचक हैं। इनमें कई दिग्गज नेताओं के परिजनों का हार का सामना करना पड़ा है। इस क्रम में मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद और बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी भी शामिल हैं। वहीं जदयू विधान पार्षद भीष्म सहनी के परिवार को भी मुंह की खानी पड़ी। बगहा में भीष्म सहनी की पत्नी और बहू तीसरे नंबर पर रहीं।

अजय निषाद की पत्नी एमबीए पास बहू से हारीं

भाजपा सांसद की पत्नी रमा निषाद अपनी ही चचेरी एमबीए पास बहू से हार गईं। रमा हाजीपुर नगर परिषद से चुनाव मैदान में उतरी थीं, लेकिन उन्हें वार्ड नंबर एक से चचेरी बहू जोशना कुमारी ने 53 वोटों से हरा दिया।

श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां और बहू परास्त

श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की मां कलावती देवी छपरा के दिघवारा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 से वार्ड पार्षद के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रही थीं। उन्हें मुनेश्वर पासवान ने 139 वोटों से हरा दिया। कलावती देवी को जहां 238 वोट मिले थे, वहीं मुनेश्वर पासवान ने 377 वोट हासिल किए। वहीं मंत्री के भाई लक्ष्मण राम के बेटे अनिल कुमार की पत्नी राजनंदनी मुख्य पार्षद की सीट पर पिछड़ गईं।

बिहिया और मुंगेर के तारापुर में एक परिवार के 3-3 लोग विजयी

उधर, भोजपुर जिले बिहिया और मुंगेर के तारापुर में एक ही परिवार के तीन-तीन लोग चुनाव जीत गए। बहरहाल, पहले चरण के चुनावी नतीजों ने अबतक राजनीत के दो बड़े धुरंधरों को धूल चटा दिया है। इस चुनाव में कई दिग्गजों कि प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी, जिसमें अधिकतर को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी कड़ी में हाजीपुर नगर परिषद की पूर्व सभापति किरण देवी की हार हुई है।

You Might Also Like

सिंगापुर ओपन : सात्विक-चिराग ने जीता पुरुष युगल खिताब, फाइनल में तीसरी सीड इंडोनेशियाई टीम को शिकस्त दी
दुबई से लौटी महिला ने शिंदे गुट के शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर लगाया रेप का आरोप
रोहित वेमुला की मौत की जांच में विसंगतियां, न्याय सुनिश्चित करेंगे: कांग्रेस
BJP डबल इंजन नहीं बल्कि डबल ब्लेंडर वाली सरकार है: अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज
उद्घाटन समारोह में बोले सीएम योगी- जेवर एयरपोर्ट से यूपी को मिलेगी नई पहचान और रफ्तार
TAGGED:Ajay Nishad's wifeBihar Municipal Electionbjp MPfirst phasemany veterans lost
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
शिक्षादिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

August 8, 2026

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

‘मेरे मित्र, धन्यवाद’ : नेतन्याहू ने पीएम मोदी का जताया आभार, भारत-इजराइल रिश्ते मजबूत करने पर जोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?