यूपी उपचुनाव: सैफई में वोट डालने के बाद बोले अखिलेश- पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है

मैनपुरी, 5 दिसंबर। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शूरू हो चुका है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश और समाजवादी पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनाई गई डिंपल यादव ने सैफई बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है।

इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। लोगों मदतान करने से रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular