Homeहिन्दीचुनावगुजरात चुनाव प्रथम चरण : अपराह्न तीन बजे तक 48 फीसदी से...

गुजरात चुनाव प्रथम चरण : अपराह्न तीन बजे तक 48 फीसदी से ज्यादा मतदान, सबसे आगे चल रहा तापी

अहमदाबाद, 1 दिसम्बर। गुजरात में पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। 19 जिलों में पड़ने वाली इन 89 विधानसभा सीटों पर कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है। इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण के मतदान में अपराह्न तीन बजे तक 48.48% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा तापी में 64.27 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वहीं सबसे कम जामनगर में 42.26 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है।

दोपहर तीन बजे तक कहां कितनी वोटिंग?

जिला              वोटिंग

  1. तापी                64.27%
  2. डांग                 58.55%
  3. वलसाड            53.49
  4. सुरेंद्रनगर        48.60%
  5. नवसारी           55.10%
  6. नर्मदा              63.88%
  7. मोरबी              53.75%
  8. गिर सोमनाथ   50.89%
  9. राजकोट           46.68%
  10. कच्छ               45.45%
  11. जूनागढ़            46.03%
  12. सूरत                47.01%
  13. जामनगर          42.26%
  14. पोरबंदर            43.12%
  15. अमरेली            44.62%
  16. भरूच                52.45%
  17. भावनगर          45.91%
  18. बटोड                43.67%
  19. द्वारका            46.55%

इसके पहले दोपहर एक बजे तक इन सीटों पर 34.48 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। उस वक्त भी सबसे ज्यादा 46.35 फीसदी वोट तापी में पड़ चुके थे जबकि पोरबंदर में सबसे कम 30.20 फीसदी वोटिंग हुई थी। दिलचस्प यह है कि  मतदान केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को चुनाव आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया जा रहा है।

नवसारी के भाजपा प्रत्याशी पर हमला

इस बीच नवसारी से भाजपा प्रत्याशी पीयूष भाई पटेल ने आरोप लगाया है कि आज तड़के झरी गांव में उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में 4-5 वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। नवसारी के एससी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments