hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: पीएम मोदी ने ‘आप’ पर साधा निशाना – ‘कट्टर ईमानदार’ होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट हैं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > पीएम मोदी ने ‘आप’ पर साधा निशाना – ‘कट्टर ईमानदार’ होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट हैं
चुनावराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

पीएम मोदी ने ‘आप’ पर साधा निशाना – ‘कट्टर ईमानदार’ होने का दावा करने वाले सबसे भ्रष्ट हैं

Vinayak Barot
Last updated: November 5, 2022 8:07 pm
Vinayak Barot
Published: November 5, 2022
Share
SHARE

सोलन (हिमाचल प्रदेश), 5 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधा और लोगों को ऐसे ‘स्वार्थी समूहों’ के खिलाफ आगाह करते हुए कहा कि वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को विभाजित करने की साजिश में लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि ‘आप’ अक्सर खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ के रूप में वर्णित करती है और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के साथ चुनाव मैदान में भी है।

कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, स्वार्थपूर्ण राजनीति और भाई-भतीजावाद की ‘गारंटी’

पीएम मोदी ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, स्वार्थपूर्ण राजनीति और भाई-भतीजावाद की ‘गारंटी’ है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्य और संकल्प मजबूत हैं जबकि कांग्रेस में अनिश्चितता, अनिर्णय और अराजकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भाजपा सरकार की जरूरत है क्योंकि इससे उसे स्थिरता मिलेगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवम्बर को होगा और मतगणना आठ दिसम्बर को होगी।

‘हमने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी‘

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली में तीन दशक से अस्थिरता थी, सरकारें आईं और गईं, चुनाव में हजारों करोड़ रुपये बर्बाद हुए…ऐसा बार-बार हुआ। तब लोगों ने फैसला किया कि एक स्थिर सरकार ही देश की किस्मत बदल सकती है और 2014 में लोगों ने स्थिर सरकार को वोट दिया और हमने भी लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।’

उन्होंने उत्तराखंड और गोवा का उदाहरण देते हुए कहा कि छोटे राज्यों में अस्थिर सरकारों का इतिहास रहा है, लेकिन अब इनमें से कई राज्य स्थिर सरकारों की ओर देख रहे हैं और भाजपा को फिर से चुना जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान, कई स्वार्थी और निहित स्वार्थी समूह उभरे, जो देश और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में अस्थिरता देखना चाहते थे। इस कारण वे एक स्थिर सरकार को सत्ता में आने से रोकते हैं।

छोटे राज्यों को हमेशा स्वार्थी समूहों ने निशाना बनाया है

पीएम मोदी ने कहा, ‘छोटे राज्यों को हमेशा इन स्वार्थी समूहों ने निशाना बनाया है। वे झूठे वादे करते हैं, कुछ सीट जीतते हैं और अपने हितों के लिए काम करते हैं। वे खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहते हैं, लेकिन वे सबसे भ्रष्ट हैं और समाज को बांटने की साजिश रचते हैं।’ उन्होंने आगाह किया कि हिमाचल प्रदेश को ऐसे समूहों से सावधान रहना चाहिए। सोलन ने इतनी व्यापक प्रतिक्रिया के साथ यह संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार फिर से बनेगी।

उन्होंने कहा, “आपको भाजपा उम्मीदवार को याद रखने की जरूरत नहीं है, जब आप वोट डालने जाते हैं तो केवल ‘कमल’ का चिह्न याद रखें। मैं आपके पास ‘कमल’ लेकर आया हूं, जहां भी आपको ‘कमल’ का चिह्न दिखाई देता है, यानी वह भाजपा है और मोदी जी आपके पास आए हैं।’’

You Might Also Like

फिर नए शिखर पर शेयर बाजार : Sensex पहली बार 72 हजार के पार, Nifty ने भी बनाया नया रिकॉर्ड
इस्पात उत्पादन बढ़ाने को निष्क्रिय पड़ी नयी खदानों में खनन कार्यों में तेजी लायें: प्रधानमंत्री मोदी
राजस्थान: मुख्यमंत्री कार्यालय और हवाई अड्डे को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने ली तलाशी
देशभर में डीबीटी लागू: रबी विपणन वर्ष में गेहूं किसानों के खाते में स्थानांतरित किए गए 56 हजार करोड़ रुपये
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: अस्थि परीक्षण में आरोपी धर्मराज कश्यप नहीं पाया गया नाबालिग
TAGGED:hardcore honestHimachal Pradesh electionsmost corruptPM Modi targets AAP
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयदेश-विदेशहिन्दी

FCRA Amendment Bill 2026: भारत ने विदेशी फंडिंग पर कानून को लेकर दूर की गलतफहमी, क्वात्रा बोले- NGO का काम नहीं होगा बंद

August 10, 2026

उत्तराखंड में जमीन के लिए CM धामी से पंत ने मांगी मदद, बोले- ‘अपने पहाड़ के लोगों के बीच रहना चाहता हूं’

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

Stock Market : सेंसेक्स-निफ्टी की सपाट शुरुआत, बाजार में हल्की तेजी; जानें सपोर्ट-रेजिस्टेंस

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?