Homeहिन्दीराजनीतिबिहार : पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील मोदी को मिली...

बिहार : पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा नेता सुशील मोदी को मिली जान से मारने की धमकी

पटना, 20 सितम्बर। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा के मौजूदा राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। पश्चिम बंगाल के पूर्वी वर्धमान जिले से प्रेषित धमकी भरा पत्र पाने के बाद सुशील मोदी की ओर से पटना के एसएसपी को सूचना दे दी गई है।

सुशील मोदी ने वीडियो शेयर कर दी पत्र की जानकारी

सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर कर पत्र मिलने की जानकारी दी है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता चंपा सोम (सोमा) ने वर्द्धमान से धमकी भरी चिट्ठी स्पीड पोस्ट से भेजी है। चंपा सोम ने अंग्रेजी में लिखे पत्र में कहा है, ‘मैं आपको सूचना दे रहा हूं कि मैं तृणमूल कांग्रेस का नेता हूं। ममता बनर्जी भारत की अगली प्रधानमंत्री बन सकती है। आप नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पालतू कुत्ते हैं। ममता बनर्जी और नीतीश कुमार जिंदाबाद। आपकी हत्या कर दी जाएगी।’

बिहार में हालिया सत्ता पलटने के बाद नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रुख अपना रहे सुशील मोदी ने पटना एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों से इस मामले पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि चंपा सोम (सोमा) पत्र मे पोस्ट+ग्राम – रायन, जिला – पूर्वी वर्धमान,पश्चिम बंगाल 713104 के साथ ही अपना मोबाइल नंबर 7501620019 भी डाल रखा है। यह पत्र सुशील मोदी के राजेंद्र नगर स्थित निजी आवास के पते पर प्राप्त हुआ है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments