1. Home
  2. हिन्दी
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची लंदन, ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंत्येष्टि में शामिल होंगी

0
Social Share

लंदन, 18 सितम्बर। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने तथा भारत सरकार की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शनिवार रात लंदन पहुंचीं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गत आठ सितम्बर को स्कॉटलैंड में बाल्मोरल कैसल आवास में 96 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उनकी पार्थिव देह वेस्टमिंस्टर हॉल में रखी गई है तथा उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा।

मुर्मू बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित भोज में भाग लेंगी

राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं और इस दौरान वह सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। उन्हें रविवार शाम को महाराजा चार्ल्स द्वितीय द्वारा बकिंघम पैलेस में विश्व नेताओं के लिए आयोजित एक भोज कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया है।

इसके पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर भारत की ओर से संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए गत 12 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग गए थे। इससे एक दिन पहले भारत ने राष्ट्रीय शोक मनाया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी सपत्नीक लंदन पहुंचे

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी अपनी पत्नी के साथ महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि देने लंदन पहुंच गए हैं। उनके एक आधिकारिक शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर करने तथा शाम को बकिंघम पैलेज में भोज कार्यक्रम में हिस्सा लेने की संभावना है। वह महारानी की राजकीय अंत्येष्टि में शामिल होंगे। बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन का हवाई अड्डे पर ब्रिटेन के राजदूत जेन हार्टले, ‘लॉर्ड लेफ्टिनेंट ऑफ एसेक्स’ जेनिफर टोलहर्स्ट तथा अन्य लोगों ने स्वागत किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code