जम्मू-कश्मीर : सिदरा में एक परिवार के 6 सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए

जम्मू, 17 अगस्त। जम्मू के सिदरा इलाके में एक ही परिवार के छह सदस्य अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में महिला और बच्चे शामिल

पुलिस ने बताया कि एक परिवार के छह सदस्य बुधवार को यहां अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उनकी दो बेटियों – नसीमा अख्तर और रुबीना बानो, बेटे जफर सलीम और दो रिश्तेदारों  हबीबुल्ला के बेटे नूर-उल-हबीब व फारूक के बेटे सजाद अहमद के रूप में हुई है।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं

एक अधिकारी ने बताया कि एक घर में दो शव मिले हैं जबकि दूसरे घर में चार शव बरामद हुए। शवों को सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेज दिया गया है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चला है। पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो जाएंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular