hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: श्रीलंका : गोटाबया राजपक्षे को अरेस्ट करने की मांग, सिंगापुर में आपराधिक शिकायत दर्ज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > अंतरराष्ट्रीय > श्रीलंका : गोटाबया राजपक्षे को अरेस्ट करने की मांग, सिंगापुर में आपराधिक शिकायत दर्ज
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

श्रीलंका : गोटाबया राजपक्षे को अरेस्ट करने की मांग, सिंगापुर में आपराधिक शिकायत दर्ज

Vinayak Barot
Last updated: July 25, 2022 12:32 pm
Vinayak Barot
Published: July 25, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 25 जुलाई। श्रीलंका में राजनीतिक और आर्थिक उथल-पुथल के बीच पिछले दिनों पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए और इधर श्रीलंका में एक नई सरकार चुनी गई। राजपक्षे सिंगापुर पहुंच तो गए लेकिन उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच उनके खिलाफ सिंगापुर में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उनकी गिरफ्तारी की मांग है।

  • मानवाधिकारी उल्लंघन के गंभीर आरोप

दरअसल, एक रिपोर्ट में न्यूज एजेंसी ने बताया है कि दक्षिण अफ्रीका के एक मानवाधिकार समूह ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की गिरफ्तारी की मांग करते हुए यह शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उनके खिलाफ मानवाधिकारी उल्लंघन के आरोप लगाए गए हैं। श्रीलंका में लिट्टे के विरुद्ध दशकों तक चले गृहयुद्ध में राजपक्षे की भूमिका को लेकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

  • फिलहाल सिंगापुर में हैं राजपक्षे

रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण अफ्रीका के इंटरनेशनल ट्रुथ एंड जस्टिस प्रोजेक्ट आईटीजेपी के वकीलों ने सिंगापुर के महान्यायवादी को एक आपराधिक शिकायत सौंपते हुए युद्ध अपराध के लिए 73 वर्षीय राजपक्षे को गिरफ्तार करने की मांग की है। श्रीलंका को छोड़ने के बाद पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे फिलहाल सिंगापुर में हैं। लेकिन अब यहां की सरकार ने भी उन्हें देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया है।

  • सिंगापुर में भी रहने की सीमा समाप्ति की कगार पर

उधर सिंगापुर प्रशासन ने राजपक्षे से देश छोड़ने के लिए कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि उन्हें सिंगापुर में रहने के लिए मिली 15 दिन की छूट को और नहीं बढ़ाया जा सकता है। गोटाबाया के इस्तीफे के बाद सिंगापुर प्रशासन ने भी पूर्व राष्ट्रपति को शरण देने से इनकार कर दिया। हालांकि उनके सिंगापुर में पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा था कि वे यहां निजी दौरे पर पहुंचे हैं।

You Might Also Like

उत्तर प्रदेश : बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को विशेष सुविधाएं पहुंचाने के आरोप में बांदा के डिप्टी जेलर निलंबित
इसरो 2 सितम्बर को लॉन्च करेगा अपना पहला सोलर मिशन आदित्य-L1, सूर्य की गतिविधियों का करेगा अध्ययन
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद वोटिंग आज, खड़गे और थरूर के बीच कड़ा मुकाबला
मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, एक घंटे में रोपे 2,51,446 पौधे, चीन के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
बिहार की अदालत ने एकता कपूर के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट, जानिए पूरा मामला
TAGGED:arrestDemandFiledGotabaya RajapaksaSingaporesri lanka
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
खेलराजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

NSF कॉन्क्लेव में बोले खेल मंत्री मांडविया- ‘चयन प्रक्रिया निष्पक्ष हो, किसी एथलीट के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए’

August 8, 2026

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?