Homeहिन्दीराष्ट्रीयनूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत साइबर हमलावरों के निशाने पर, मलेशिया...

नूपुर शर्मा विवाद के बाद भारत साइबर हमलावरों के निशाने पर, मलेशिया व इंडोनेशियाई हैकरों ने 2000 वेबसाइट हैक कीं

अहमदाबाद, 8 जुलाई। भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी के बाद से भारत साइबर हमलावरों के निशाने पर आ गया है। इस कड़ी में इंडोनेशिया और मलेशिया के हैकर अब तक 2000 से ज्यादा भारतीय वेबसाइट हैक कर चुके हैं। अहमदाबाद साइबर क्राइम के अनुसार इसमें दोनों देशों के मुस्लिम हैकर शामिल हैं। इसके मद्देनजर अहमदाबाद पुलिस ने दोनों देशों की सरकार को पत्र लिखा है और इंटरपोल से भी मदद मांगी है।

हैकरों की दुनियभार के हैकरों से भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू करने की अपील

अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच डीसीपी अमित वासवा ने बताया कि इसमें मलेशिया का ड्रैगन फोर्स मलेशिया और इंडोनेशिया का हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया हैं। इन हैकरों ने नूपुर शर्मा की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक कर दी है। इन हैकरों ने दुनियाभर के मुस्लिम हैकरों से भारत के खिलाफ साइबर युद्ध शुरू करने की अपील की है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में हैकिंग की कई घटनाएं सामने आई हैं। हैकर्स ने नूपुर शर्मा के घर की लोकेशन के अलावा कई अन्य अहम जानकारियां ऑनलाइन कर दी थीं। इसके अलावा असम में भी एक ऐसा मामला सामने आया था, जहां एक लोकल चैनल में लाइव टेलीकास्ट के दौरान हैकिंग के जरिए हैकर्स ने पाकिस्तान का झंडा दिखाया था। इतना ही नहीं, ठाणे पुलिस की वेबसाइट हैक हो गई थी। इसके अलावा झारखंड के राज्यपाल का ट्विटर एकाउंट हैक कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments