1. Home
  2. हिन्दी
  3. चुनाव
  4. राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

राष्ट्रपति चुनाव : एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस सुरक्षा, शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

0
Social Share

नई दिल्ली, 22 जून। राष्ट्रपति चुनाव के लिए ओडिशा की आदिवासी महिला नेता और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का उम्मीदवार घोषित किए जाने के साथ ही मोदी सरकार ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों से लैस ‘जेड प्लस’ सुरक्षा प्रदान कर दी है।

रायरंगपुर के शिव मंदिर में झाड़ू लेकर सफाई की

इन सबके बीच बुधवार को द्रौपदी मुर्मू का बड़ा ही सादा, अनोखा और अलहदा रूप देखने को मिला। उन्होंने आज रायरंगपुर के शिव मंदिर में सफाई की और उसके बाद वहां पूजा-अर्चना की। शिव मंदिर में पहुंची मुर्मू ने जब वहां थोड़ी गंदगी देखी तो बिना किसी को बुलाए या दिखावे के खुद ही पास में पड़ा झाड़ू उठा लिया और मंदिर की सफाई में लग गईं। उनका सफाई करता हुआ यह वीडियो अब ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर खूब वायरल हो रहा है।

गौरतलब है कि भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मंगलवार की रात पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। मुर्मू का आगामी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से उनका मुकाबला होगा।

उल्लेखनीय है कि देश के 15वें राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को निर्धारित है जबकि 21 जुलाई को मतगणना होगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त होने जा रहा है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code