hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: टी20 सीरीज : भारत की लगातार दूसरी हार, कटक में दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से विजयी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > टी20 सीरीज : भारत की लगातार दूसरी हार, कटक में दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से विजयी
खेलहिन्दी

टी20 सीरीज : भारत की लगातार दूसरी हार, कटक में दक्षिण अफ्रीका 4 विकेट से विजयी

Vinayak Barot
Last updated: June 12, 2022 11:43 pm
Vinayak Barot
Published: June 12, 2022
Share
SHARE

कटक, 12 जून। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में लगातार दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा, जब टेम्बा बावुमा की अगुआई में उतरे प्रोटियाज ने रविवार को यहां बाराबती स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में भी ऋषभ पंत एंड कम्पनी को चार विकेट से शिकस्त देने के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।

🚨 RESULT | #Proteas WIN BY 4 WICKETS

A career-best 81 off 46 balls by Heinrich Klaasen propelled the team to victory in the second T20I as they chased down the 149-run target with 10 balls to spare #INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/rB7XfTPrGi

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) June 12, 2022

हेनरिक क्लासेन ने जमाया करिअर बेस्ट अर्धशतकीय प्रहार

सिक्के की उछाल गंवाने के बाद भारतीय टीम छह विकेट पर 148 रनों तक ही पहुंच सकी थी। जवाबी काररवाई में हेनरिक क्लासेन के करिअर बेस्ट अर्धशतक (81 रन, 46 गेंद, पांच छक्के, सात चौके) की मदद से मेहमानों ने 18.2 ओवरों में छह विकेट पर 149 रन बना लिए। सीरीज का तीसरा मैच विशाखापत्तनम में 14 जून को खेला जाएगा।

HAPPY HAPPY HEINRICH 😁

Heinrich Klaasen smashes his way to a fourth career T20I half-century #INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/IpQwLxKs6X

— Proteas Men (@ProteasMenCSA) June 12, 2022

क्लासेन की दो अर्धशतकीय पारियां बनीं निर्णायक

आसान लक्ष्य के सामने हालांकि दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत गड़बड़ रही और भुवनेश्वर कुमार (4-13) ने 29 रनों पर ही तीन विकेट गिरा दिए थे। लेकिन पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान टेम्बा बावुमा (35 रन, 30 गेंद, एक छक्का, चार चौके) व ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ क्लासेन ने 41 गेंदों पर 64 रनों की भागीदारी से गाड़ी पटरी पर लौटा दी।

बावुमा के लौटने के बाद डेविड मिलर (नाबाद 20 रन, 15 गेंद, एक छक्का, एक चौका) ने क्लासेन का भरपूर साथ निभाया और 28 गेंदों पर 51 रनों की भागीदारी के बीच टीम जीत के एकदम करीब पहुंच गई। हालांकि क्लासेन अंत तक नहीं टिके, लेकिन मिलर ने जीत की औपचारिकता पूरी कर दी।

किशन, अय्यर और कार्तिक की कोशिशें नाकाफी रहीं

इसके पूर्व भारतीय पारी में ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ (1) के पहले ही ओवर में लौटने के बाद ईशान किशन (34 रन, 21 गेंद, तीन छक्के, दो चौके) व श्रेयस अय्यर (40 रन, 35 गेंद, दो छक्के, दो चौके) ने 45 रनों की साझेदारी से मोर्चा संभाला।

लेकिन पंत (5), हार्दिक पांड्या (9) व अक्षर पटेल (10) नहीं चल सके और अंत में दिनेश कार्तिक (नाबाद 30 रन, 21 गेंद, दो छक्के, दो चौके) व हर्षल पटेल (नाबाद 12 रन, नौ गेंद, दो चौके) की कोशिशों के बावजूद टीम 150 तक भी नहीं पहुंच सकी। एनरिक नोर्किया ने 36 रन देकर दो विकेट लिए।

स्कोर कार्ड

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की अगुआई में भारतीय टीम ने लगातार 12 टी20 मैच जीतकर अफगानिस्तान के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी और इस सीरीज का पहला मैच जीतकर वह नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़ी थी। फिलहाल रोहित को जहां इस सीरीज के लिए विश्राम दिया गया था वहीं उनकी जगह कप्तान नियुक्त केएल राहुल को सिरीज की शुरुआत की पूर्व संध्या पर चोट के चलते हटना पड़ा। इसका नतीजा यह हुआ कि ऋषभ पंत को पहली बार राष्ट्रीय टीम की कप्तानी सौंपी गई और कम से कम पहले दो मैचों में यह प्रयोग असफल साबित हुआ है।

You Might Also Like

सरकार का बड़ा फैसला : भारत में नागरिकता आवेदन के लिए पाकिस्तानी समेत इन देशों के आवेदकों को देनी होगी पासपोर्ट की पूरी डिटेल्स
आईसीसी विश्व कप 2023 : अहमदाबाद करेगा उद्घाटन व फाइनल मैच की मेजबानी, भारत-पाक भिड़ंत 15 अक्टूबर को
इजराइल-हमास युद्ध : इजराइली हमलों में अब तक फलस्तीन के 5700 लोगों की मौत, इनमें 2300 नाबालिग
आईपीएल 2022 में उतरेंगी 10 टीमें, 2 नई टीमों की नीलामी 17 अक्टूबर को
उपचुनाव : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी, बिश्नोई बोले – आदमपुर में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
TAGGED:CricketCuttackHeinrich Klaasenindiasouth africaT20 Series
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

Weather Alert : MP-UP समेत 5 राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?